News :
एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप मोहब्बेवाला में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

*फर्जी इंटरमीडिएट के प्रमाणपत्रों से शिक्षक बना अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
*फर्जी इंटरमीडिएट के प्रमाणपत्रों से शिक्षक बना अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

06/26/2025


रिखणीखाल-:  वर्ष 1993 में मृतक आश्रित के कोटे पर माध्यमिक शिक्षा परिषद मेरठ इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होने संबंधी फर्जी प्रमाणपत्रों को शिक्षा विभाग में जमा कर शिक्षक पद पर नियुक्ति पाने वाले रिखणीखाल के एक शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।विभागीय जांच में भी शिक्षक के सभी दस्तावेज फर्जी होने की पुष्टि हुई है।


सनद हो कि बीती 31 मई को उप शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा रिखणीखाल के द्वारा रिखणीखाल थाना में तहरीर देते हुए दिनेश सिंह रावत निवासी-धूरा पेनो रिखणीखाल, हाल निवासी कोटद्वार के द्वारा फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर शिक्षक की नौकरी पाने के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस द्वारा मामले में धारा- 420/467/468/471 आई.पी.सी. में मुकदमा दर्ज किया गया।


पुलिस द्वारा मामले में छानबीन में करते हुए जानकारी हासिल की कि दिनेश रावत द्वारा 18 अक्टूबर 1993 को मृतक आश्रित के रूप में शिक्षक पद पर नियुक्त हुआ था। जांच में सामने आया कि अभियुक्त द्वारा वर्ष 1993 में जनता इंटर कॉलेज छज्जुपुर जनपद गाजियाबाद हापुड़ में माध्यमिक शिक्षा परिषद मेरठ उत्तर प्रदेश द्वारा जारी प्रमाण पत्र से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होने संबंधी प्रमाण कूटरचित दस्तावेजों को शिक्षा विभाग में जमा कराया गया था।

जांच में यह और जांच करने पर सामने आया कि दिनेश सिंह रावत द्वारा परीक्षा वर्ष 1993 मॆ माध्यमिक शिक्षा परिषद मेरठ उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आने वाली कोई भी विद्यालय परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की थी और फर्जी व कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर उत्तराखंड शिक्षा विभाग में नौकरी प्राप्त की गई थी। वहीं विभागीय जांच में भी दिनेश सिंह रावत द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र विभाग में जमा कराने की पुष्टि की हुई है। 


 पुलिस टीम द्वारा दिनेश सिंह रावत के खिलाफ एकत्रित हुए सभी सबूतों के आधार पर आज गुरुवार को अभियुक्त को उसके घर  शिबूनगर, कोटद्वार से गिरफ्तार किया है।

Comments
comment
date
latest news
मुख्यमंत्री धामी से सीबीएफसी अध्यक्ष प्रसून जोशी की भेंट,कला-संस्कृति और सिनेमा पर हुआ विचार-विमर्श

मुख्यमंत्री धामी से सीबीएफसी अध्यक्ष प्रसून जोशी की भेंट,कला-संस्कृति और सिनेमा पर हुआ विचार-विमर्श