News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

युवक पर हमला करने वाला फरार अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
युवक पर हमला करने वाला फरार अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

06/13/2026


देहरादून-: एक युवक पर जनलेवा हमला करने वाले फरार ईनामी अभियुक्त को पुलिस ने आज शनिवार को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पर 10 हज़ार का ईनाम घोषित था।

बीती 23 मई को कोतवाली प्रेमनगर पर वादी कुमार निशांत निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार द्वारा तहरीर दी थी कि समीर त्यागी द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उनके साथ गाली गलौज करते हुए उन पर जान से मारने की नीयत से हमला किया, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गये थे। तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में मु0अ0सं0 - 97/2026 धारा - 109/115(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया।

मामले में प्रेमनगर पुलिस द्वारा अभियुक्तो की धरपकड़ को एक पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो तथा घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों से बयानों के आधार पर घटना में शामिल संदिग्धों के संबंध में जानकारी जुटाई गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 01 अभियुक्त प्रियांशु राणा पुत्र विक्रम सिंह राणा निवास गढ़ी पुख्ता जिला शामली उत्तर प्रदेश को 28 जून को गिरफ्तार किया गया था। वहीं अभियुक्त से पूछताछ में 2 ऑर्डर अभियुक्त समीर त्यागी तथा एकलव्य की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम लगातार प्रयासरत थी। उक्त दोनों अभियुक्तों के लगातार फरार चलने पर कप्तान द्वारा उन पर 10 -10 हज़ार का ईनाम घोषित किया गया था।

घटना में प्रकाश में आए अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के दौरान पुलिस ने आज शनिवार को एक मुखबिरी सूचना पर घटना में शामिल 10 हज़ार के ईनामी अभियुक्त एकलव्य(22) पुत्र रामकिशन निवासी ग्राम सतोडी, जनपद सोनीपत, हरियाणा को डाको वाली रोड से गिरफ्तार किया गया।
Comments
comment
date
latest news
स्कूटी पर स्टंट करते 5 युवको को पुलिस ने धरा,वाहन जब्त

स्कूटी पर स्टंट करते 5 युवको को पुलिस ने धरा,वाहन जब्त