News :
24 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा, दून पुलिस ने आरोपी को दबोचकर बरामद किया चोरी का फोन असलहे संग 2 अभियुक्त गिरफ्तार *डोईवाला में 1.21 किलो अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज* बम स्क्वाड ने बस अड्डे,रेलवे स्टेशन व घाटो पर की चेकिंग थाना छाम के निरीक्षण पर पहुँची कप्तान श्वेता, छात्राओं ने कप्तान से मिलकर जताया गौरा टीम का आभार जमीन बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी करने वाला 1 अभियुक्त गिरफ्तार बैरागीवाला मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार पुलिस के डर के कारण बाइक से रफूचक्कर होने जा रहे 02 नशा तस्करों को पुलिस ने दबोचा पंप हाउस और हॉटमिक्स प्लांट में चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार पिस्टलनुमा लाइटर लगाकर वायरल होने के शौक ने पहुँचाया जेल

एम्बुलेंस में स्मैक की तस्करी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

  • Share
एम्बुलेंस में स्मैक की तस्करी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

shikhrokiawaaz.com

04/30/2024


देहरादून:पुलिस कप्तान अजय सिंह के नेतृत्व में दून पुलिस लगातार नशा तस्करों के हर पैतरे को नाकाम करती नजर आ रही है।एसएसपी देहरादून के निर्देशन में जनपद को नशे से मुक्त करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस द्वारा एंबुलेंस की आड में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस को जनपद में गोपनीय माध्यम से नशा तस्करों द्वारा आवश्यक सेवाओं के वाहनों की आड में मादक पदार्थों की तस्करी करने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिस संबंध में उनके द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में ऐसे वाहनों की भी नियमित रूप से चैकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये थे। 
जिस क्रम में थाना कैंट पुलिस द्वारा कल देर रात भत्ता ग्राउंड बिंदाल के पास एक एम्बुलेंस वाहन सख्या: यू0के0-07-एयू-2046 को संदिग्धता के आधार पर रोक कर चैक किया गया तो एंबुलेंस चालक रवि (उम्र25)पुत्र जगदीश सिंह निवासी शास्त्री नगर सीमाद्वार थाना बसंत विहार के पास से 6.20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
 अभियुक्त द्वारा अपनी प्राइेवट एम्बुलेंस को पिछले तीन-चार माह से कान्ट्रैक्ट बेस पर दून अस्पताल में लगाया है, वह स्वंय उक्त एम्बुलेंस को चलाता है तथा मरीजों को ले जाने की आड में उक्त एम्बुलेंस के माध्यम से मादक पदार्थाे की तस्करी करता है, आज भी वह उक्त स्मैक को सपेरा बस्ती क्षेत्र के एक व्यक्ति से खरीदकर लाया था, जिसे वह अलग- अलग शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों को बेचने की फिराक में था।
Comments
comment
date
latest news
नवरात्रि में कुट्टू का आटा खाना 90 लोगो को पड़ा भारी, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में हुए भर्ती

नवरात्रि में कुट्टू का आटा खाना 90 लोगो को पड़ा भारी, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में हुए भर्ती