News :
पहाड़ी थीम पर सजा अलंकार ज्वेलर्स का नया शोरूम, भानियावाला में 14 सितंबर को भव्य उद्घाटन हरीश रावत के ओएसडी चंदन सिंह जीना पर ई डी की कार्रवाई पर भड़के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल बडोवाला फायरिंग कांड का अभियुक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार, पूर्व प्रेमिका ने दी थी सुपारी, साथी संग गिरफ्तार केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, एसपी ने रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण* उत्तराखंड में 15 सितंबर से शुरू होगा गड्ढामुक्ति अभियान, सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने की तैयारी* पुतिन पहुंचे नई दिल्ली, पीएम मोदी से आज होगी द्विपक्षीय वार्ता* *दर्शन की चाह थी, चलने में मजबूरी थी… जवान बने सहारा* बडोवाला में बैंककर्मी पर फ़ायरिंग करने वाला एक बदमाश मुठभेड़ में घायल, 1 फरार, पूर्व प्रेमिका ने दी थी सुपारी फायरिंग, रंगदारी मामले में फरार ईनामी महिला सोनीपत से गिरफ्तार नारियल पानी को लेकर हुए विवाद में ठेले मालिक ने ग्राहक को पीटा, गिरफ्तार

बडोवाला फायरिंग कांड का अभियुक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार, पूर्व प्रेमिका ने दी थी सुपारी, साथी संग गिरफ्तार

  • Share
बडोवाला फायरिंग कांड का अभियुक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार, पूर्व प्रेमिका ने दी थी सुपारी, साथी संग गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

09/12/2026


देहरादून-:  बीती मंगलवार को बडोवाला क्षेत्र में अपनी बहन के साथ घर जा रहे एक निजी बैंक कर्मी पर बाइक सवार बदमाशों द्वारण फायरिंग मामले में प्रेमनगर पुलिस व दोनो बदमाशो के बीच चाय बगान में कल देर रात मुठभेड़ हो गयी। जिसमे अभियुक्तो की पुलिस पर की गई फायरिंग की जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश के पैर में गोली लग गयी,वहीँ दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने खुलासा किया है कि घायल युवक के शादी करने से मना करने से नाराज़ होकर युवक की पूर्व प्रेमिका द्वारा युवक को जान से मारने को 5 लाख रुपये में सुपारी दी थी। कल जिस दौरान वह मुख्य अभियुक्ता से मिलने कल देहरादून आया था,उस दौरान पुलिस से उसकी मुठभेड़ हो गयी।

बीती मंगलवार को साक्षी चौहान पुत्री स्व० अशोक कुमार निवासी असलमपुर भुल्लन थाना नगीना देहात जिला बिजनौर हाल पता डीएसपी चौक बड़ोवाला थाना पटेलनगर देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून पर शिकायत दी थी कि वह अपने फुफेरा भाई सत्यम कुमार पुत्र स्व0 नौभार सिंह निवासी भगवानवाला थाना धामपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता डीएसपी चौक बड़ोवाला थाना पटेल नगर देहरादून पर  करीब 7:40 बजे वी मार्ट मंडी चौक से जब अपनी स्कूटी से अपने घर की ओर जा रहे थे, इस दौरान जियो पेट्रोल पम्प से करीब 200 मी0 आगे बडोवाला की ओर उनके पीछे से आ रहे मोटर साईकिल सवार दो लड़को द्वारा उनकी स्कूटी के आगे अपनी मोटर साईकिल को रोक कर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया, जिसमे वादिनी के भाई सत्यम के पेट को छूती हुई गोली निकल गयी। युवती की तहरीर पर पुलिस ने उसी दिन मु0अ0सं0- 614/2026 धारा 109(1)/3(5) बीएनएस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

पुलिस द्वारा गोलीबारी की घटना सुनते ही अभियुक्तो की तलाश की गई किन्तु उनका कहीँ कोई पता नही चल पाया था। अभियुक्तो की धरपकड़ को कप्तान प्रमेन्द्र द्वारा पटेलनगर अंतर्गत अलग अलग पुलिस टीमो का गठन किया गया।
गठित टीमों द्वारा घटनास्थल व उस के आसपास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को खंगाला गया। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व अन्य माध्यमों से घटना में शामिल अभियुक्तो के संबंध में जानकारियां एकत्रित की गई।

 पुलिस टीम द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों के दौरान आज कल शुक्रवार को पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई की बडोवाला क्षेत्र में फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले दोनों अभियुक्त आज संभवतः किसी अन्य घटना को अंजाम देने के लिए देहरादून आए हैं।  उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पटेल नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, अभियान के दौरान पुलिस द्वारा गोरखपुर चौक पर एक बिना नंबर की संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस टीम को चैकिंग करता देख बाइक को तेजी से भागते हुए गोरखपुर चौक से प्रेमनगर जाने वाली रोड की ओर भाग गए, जिस पर पुलिस टीम द्वारा कंट्रोल रूम के माध्यम से संदिग्ध बाइक सवार व्यक्तियों की तलाश हेतु जनपद के अन्य थानों को सूचित करते हुए उनका पीछा किया गया तो दोनों बाइक सवार व्यक्ति चाय बागान पगडंडी पर अपनी मोटरसाइकिल को छोड़कर जंगल की ओर भाग गये।  

पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तो का पीछा करने पर उक्त अभियुक्तो  द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर दिया,  पुलिस द्वारा अपने बचाव में किए गए जवाबी फायर में एक बदमाश के पैर पर गोली लग गई तथा दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान अंकित चौहान(25) पुत्र ध्रुव नारायण निवासी सोसायटी रोड लक्सर, केशव नगर, हरिद्वार तथा मौके से फरार बदमाश की पहचान अंकुर पुत्र ब्रह्मपाल निवासी लोको मोहल्ला पीर वाली गली, लक्सर, हरिद्वार के रूप में हुई। मौके से पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा, जिंदा/खोखा कारतूस व 01 मोटरसाइकिल संख्या बरामद की है। 

अभियुक्त की गिरफ़्तारी व पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मुख्य अभियुक्ता मालिया रहमान(26) पुत्री अब्दुल रहमान निवासी-पावदोई मौहल्ला ज्वालापुर हरिद्वार व मोहित(25) पुत्र भरत भूषण निवासी-पुष्कर एन्क्लेव निकट रामानंद स्कूल ज्वालापुर हरिद्वार की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व मुखबिर के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर दोनों अभियुक्तो को देर रात आईएसबीटी के पास से गिरफ्तार किया गया।  घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त अंकुर पुत्र ब्रह्मपाल निवासी लोको मोहल्ला पीर वाली गली, लक्सर, हरिद्वार की तलाश हेतु पुलिस द्वारा लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिशें दी जा रही है।

एसपी क्राइम ने बताया कि मुख्य षड्यंत्रकर्ता मालिया रहमान वर्ष 2020 से वर्ष 2023 तक उज्जीवन बैंक हरिद्वार में कार्यरत थी। इस दौरान उसकी मुलाकात बिजनौर निवासी सत्यम कुमार से हुई थी, जो उसके साथ उक्त बैंक में काम करता था, जिसके बाद दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे। वर्ष 2023 में मुख्य अभियुक्ता ने अपने घर वालो के दबाव में उसने सहारनपुर निवासी एक व्यक्ति से निकाह कर लिया, तथा उज्जीवन बैंक से नौकरी छोड़कर उत्कर्ष बैंक में नौकरी शुरू कर दी। शादी के बाद भी सत्यम लगातार उसे फोन करता रहता था तथा वे दोनों एक दूसरे के संपर्क में थे, जिस कारण उसकी शादी टूट गयी और वह अपने मायके में रहने लगी। इस बीच वर्ष 2025 में सत्यम उज्जीवन बैंक की देहरादून शाखा में आ गया। सत्यम लगभग चार-पांच सालों तक उसके संपर्क में रहते हुए उसे शादी का झांसा देता रहा। लेकिन इस बीच फरवरी 2026 में उसने किसी अन्य लड़की से सगाई कर ली। सगाई के बाद सत्यम ने धीरे-धीरे उससे बात करना बंद कर दिया और फेसबुक, व्हाट्सएप व अन्य सोशल मीडिया साइट्स पर भी उसे ब्लॉक कर दिया। 

एसपी क्राइम ने बताया कि सत्यम द्वारा कहीँ और सगाई की बात से नाराजअभियुक्ता मालिया ने सत्यम को रास्ते से हटाने की योजना बनाई तथा अपने एक साथी मोहित के माध्यम से  अंकित चौहान से मिली तथा सत्यम को मारने के एवज में उसे 5 लाख रुपये देने ने की बात कही तथा एडवांस के तौर पर उसे 01 लाख 20 हज़ार रुपए दिए व बाकी की रकम सत्यम को रास्ते से हटाने के बाद देने की बात कही गई। मालिया द्वारा अभियुक्त अंकित चौहान को सत्यम की फोटो देते हुए देहरादून में उज्जीवन बैंक का कार्यालय दिखाया गया था। 

योजना के अनुसार 8 सितंबर को अभियुक्त अंकित अपने एक अन्य साथी अंकुर के साथ घटना को अंजाम देने के लिए देहरादून आया तथा शिमला बाईपास रोड पर बड़ोवाला में एक सुनसान स्थान पर उसके द्वारा सत्यम की स्कूटी को ओवरटेक करते हुए उसपर फायर झोंक दी। गोली की आवाज सुनकर वहाँ काफी लोग इकट्ठा हो गए, जिस पर दोनों अभियुक्त पकड़े जाने के डर से मौके से फरार हो गए। 

घटना के बाद अभियुक्ता मालिया को अज्ञात व्यक्ति द्वारा सत्यम को गोली मारने तथा घटना में केवल उसके घायल होने की जानकारी मिली, जिस पर उसके द्वारा अपने साथी मोहित के माध्यम से अंकित चौहान से सम्पर्क किया तथा आज अभियुक्ता अपने साथी मोहित के साथ अंकित चौहान से मिलने देहरादून आई थी। जहां पटेलनगर क्षेत्र में आईएसबीटी के पास से पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
Comments
comment
date
latest news
यात्रियों की सुरक्षा हेतु अगले 3 दिनों के लिए रोकी गई है केदारनाथ यात्रा:जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग

यात्रियों की सुरक्षा हेतु अगले 3 दिनों के लिए रोकी गई है केदारनाथ यात्रा:जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग