News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

नाबालिक को बहला फुसलाकर ले जाने अभियुक्त को कर्नाटक से किया गिरफ्तार,नाबालिक बरामद

  • Share
नाबालिक को बहला फुसलाकर ले जाने अभियुक्त को कर्नाटक से किया गिरफ्तार,नाबालिक बरामद

shikhrokiawaaz.com

08/03/2026


देहरादून-: नाबालिक को बहला फुसलाकर अपने साथ कर्नाटक भगाकर ले जाने वाले एक 24 वर्षीय युवक को पटेलनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए युवक को कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नाबालिक को भी बरामद कर लिया है।


 बंजारावाला पटेलनगर निवासी एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली पटेलनगर में सूचना दी थी कि उनकी नाबालिक बहन घर से बिना बताये चली गयी है। वादी की सूचना पर कोतवाली पटेलनगर ने धारा-137(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर नाबालिक की खोजबीन शुरू की।

पुलिस टीम द्वारा नाबालिक के दोस्तों व अन्य लोगो से उसके बारे में पूछताछ की गई तो गुमशुदा नाबालिक को आरीफ(24) पुत्र मौ0 शमशाद निवासी ग्राम अनवात थाना मंगलोर पाण्डेश्वर दक्षिण कर्नाटक मूल पता हिमगिरी विहार श्रम कार्यालय के पास, अजबपुर खुर्द, थाना नेहरुकोलोनी द्वारा बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाना प्रकाश में आया। युवक के सम्बंध में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही मोबाइल सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्त की जानकारी जुटाते हुए अभियुक्त आरिफ के कर्नाटक में होने की पुष्टि की।


 पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गोपनीय सूचना एंव इलेक्ट्रानिक सर्विलासं की सहायता से अभियुक्त आरिफ को मंगलौर दक्षिण पाडेश्वर के पास, कर्नाटक से गिरफ्तार किया

 पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से नाबालिक युवती को बरामद कर लिया है।


 पीडिता के बयानों एवं चिकित्सकीय परीक्षण के आधार पर अभियोग में धारा - 65(1) बीएनएस व 3/5 पोक्सो अधिनियम की बढोत्तरी की गयी है। अभियुक्त को मां0 न्यायालय के समक्ष पेश कर ट्राजिस्ट रिमाण्ड पर देहरादून लाया गया है।

Comments
comment
date
latest news
दून पुलिस ने मध्य प्रदेश के अंतरराज्यीय महिला चोर गिरोह की दो सदस्यों को किया गिरफ्तार

दून पुलिस ने मध्य प्रदेश के अंतरराज्यीय महिला चोर गिरोह की दो सदस्यों को किया गिरफ्तार