News :
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड, केंद्र मंत्री अमित शाह ने रहे शामिल नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा कांग्रेस नेता संदीप के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने लगाए शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा तुंगनाथ धाम के कपाट भारतीय हॉकी टीम ने छटवीं बार जीती एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफी वीवीआईपी मूवमेंट के चलते दून यातायात पुलिस ने शुक्रवार के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर उत्तराखंड वासियो से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के हित में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं 15 महानुभावो को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर, हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार

अपने महंगे शौकों को पूरा करने के लिए अभियुक्त देता था वाहन चोरी को अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Share
अपने महंगे शौकों को पूरा करने के लिए अभियुक्त देता था वाहन चोरी को अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

09/11/2026


सेलाकुई: अपने महंगे शौकों को पूरा करने के लिए सेलाकुई स्थित एक औद्योगिक संस्थान में मजदूरी का काम करने वाला अभियुक्त बना वाहन चोर।

कल वादी गौतम पुत्र पवन कुमार निवासी बदरपुर,पोंटा साहिब, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश के द्वारा थाना सेलाकुई पर सूचना दी गई कि अज्ञात चोर द्वारा सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र स्थित कृष कंपनी के पास से उनकी स्कूटी एक्टिवा संख्या (एचपी 17ए 2855) को चोरी कर लिया है। प्राप्त सूचना के आधार पर तत्काल थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0- 137/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

 वाहन चोरी की घटना के अनावरण हेतू वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर थाना सेलाकुई पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल संदिग्धों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर ठोस पतारसी सुरागरसी करते हुए कल मुखबिर की सूचना पर मिलन चौक से नदी की ओर जाने वाले रास्ते से घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त सुनील सिंह कुंवर पुत्र हरि सिंह कुंवर निवासी ग्राम लंगसी, थाना जोशीमठ, जिला चमोली, (उम्र- 22 वर्ष) को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे/निशानदेही पर चोरी की गई स्कूटी एक्टिवा को बरामद किया गया। 

अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह सेलाकुई स्थित एक औद्योगिक संस्थान में मजदूरी का काम करता है तथा अपने खर्चों व महंगे शौकों को पूरा करने के लिए उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।  अभियुक्त घटना में चोरी की गई बाइक को बेचने की फिराक में था, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
Comments
comment
date
latest news
केदारनाथ धाम यात्रा शुरू होने से पहले जिलाधिकारी ने की अधिकारियों संग बैठक

केदारनाथ धाम यात्रा शुरू होने से पहले जिलाधिकारी ने की अधिकारियों संग बैठक