News :
13 सीओ को मिली उनकी नवीन तैनाती,एएसपी देवव्रत को भेजा हरिद्वार डीएम व कप्तान ने किया मोहब्बेवाला के घटनास्थल का निरीक्षण, एनएच के अधिकारियों को समाधान निकालने को दिए निर्देश मजबूत एम-पैक्स से मजबूत गांव, मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखंड : सीएम धामी प्रथम व द्वितीय चरणों मे कॉलेज पाने वाले सभी छात्रो के प्रमाणपत्रों की जांच शुरू पुरकुल गांव से शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प’ अभियान, एक ही जगह मिलीं कई सरकारी सेवाएं 1100 से अधिक CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद लाखों की चोरी का खुलासा* शराब पीकर वाहन चलाता युवक गिरफ्तार पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद

महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक, अमर्यादित पोस्ट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक, अमर्यादित पोस्ट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

07/19/2026


देहरादून-: सोशल मीडिया पर भाजपा की महिलाओं के विरुद्ध अभद्र, आपत्तिजनक, अमर्यादित पोस्ट करने वाले व खुद को पहाड़ी प्रेमी बताने वाले राजेन्द्र उत्तराखंडी बताकर संबोधित करने वाले के खिलाफ भाजपा की महिलाओं की शिकायत पर डालनवाला पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए अभियुक्त राजेन्द्र को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।

कल शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री नेहा द्वारा कोतवाली डालनवाला पर एक लिखित शिकायत दी थी कि सोशल मीडिया पर पहाड़ी प्रेमी राजेन्द्र उत्तराखण्डी नाम के एक फेसबुक अकाउंट के माध्यम से महिलाओं के प्रति अत्यन्त आपत्तिजनक, अश्लील, अभद्र एवं अपमान जनक शब्दों का प्रयोग कर महिलाओं की गरिमा और सम्मान को क्षति पहुँचाई गयी है। महिलाओं को लज्जित करने के खिलाफ नेहा जोशी की शिकायत पर पुलिस ने मु0अ0सं0 – 112/2026 धारा 352/79 बीएनएस व 4/6 स्त्री अशिष्ट रुपण (प्रतिषेध) अधिनियम व बनाम पहाड़ी प्रेमी राजेन्द्र उत्तराखण्डी दर्ज किया।

महिलाओं के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने वाले राजेन्द्र भण्डारी की गिरफ्तारी को पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा जल्द से जल्द कार्यवाही करने को कहा। जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त राजेन्द्र सिंह रावत(40) पुत्र प्रेम सिंह निवासी – ग्राम भरगढी पो0- बजवाड थाना पौडी गढवाल हाल निवासी – आर जेड 64/132 गली नम्बर 37 यादव निवास इन्द्रापार्क, नई दिल्ली को तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

अभियुक्त राजेन्द्र रावत के द्वारा उत्तराखंड़ की महिलाओं के खिलाफ किये गए इस अभद्र टिप्पणी के चलते महिलाओ में भारी रोष है तथा उससे सामजिक सौहार्द तथा शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा अभियुक्त राजेन्द्र सिंह रावत को धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। न्यायालय के आदेश पर अभियुक्त को जिला कारागार सुद्धोवाला भेजा गया। 


गौरतलब है अभियुक्त राजेन्द्र द्वारा महिलाओं के खिलाफ अशोभनीय टिपण्णी करने के विरुद्ध महिलाओं ने प्रदेश भर के अलग-अलग थानों में मुक़दमा दर्ज करवाया गया है। वहीं अभियुक्त के कांग्रेस से जुड़े होने की भी खबरें आ रही है, जिसपर अभियुक्त द्वारा की गई इस टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने भी अभियुक्त का उनसे कोई नाता न होने की बात कही थी।
Comments
comment
date
latest news
हरिद्वार पुलिस ने एक नशा तस्कर को अवैध चरस के साथ दबोचा

हरिद्वार पुलिस ने एक नशा तस्कर को अवैध चरस के साथ दबोचा