News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

रील देखकर चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
रील देखकर चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

10/25/2025


देहरादून:सोशल मीडिया पर वायरल रीलें एक युवक के लिए अपराध की प्रेरणा बन गईं, लेकिन देहरादून पुलिस की सतर्कता ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
पटेलनगर क्षेत्र में 19 अक्तूबर को हुई चेन स्नेचिंग की घटनाओं के सिलसिले में आज पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उससे घटना में छीनी गई चेन और बुलेट मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।
जानकारी के अनुसार बीती 19 अक्टूबर को शिकायतकर्ता सूरज रावतने थाना पटेलनगर में शिकायत दर्ज करवाई कि नयागांव से प्रेमनगर जाते समय बाबा फार्म के पास एक अज्ञात बुलेट सवार ने झपट्टा मारकर उनकी मां की गले की सोने की चेन छीन ली और फरार हो गया।
उक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज,गवाहों तथा अन्य सुरागों का मिलान किया गया। फुटेज से यह बात सामने आई कि बदमाश ने घटना के समय अपनी मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट हटा रखी थी और किसी भी समय हेलमेट नहीं उतारा जिससे पहचान करना मुश्किल था,कड़े हवाले और तकनीकी नजरबंदी के बाद पुलिस ने लगातार सुराग जुटाए और मुखबिरों के जरिए सूचना मिलने पर बल्लूपुर के पास से अभियुक्त शिवम उर्फ शुभम(उम्र 22)पुत्र प्रमोद कुमार निवासी-श्रीदेव सुमन नगर,बल्लूपुर रोड को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी के घर से सोने की चेन और बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद की जिन्हें घटना में इस्तेमाल किया गया था।
आरोपी ने यूट्यूब व इंस्टाग्राम पर चेन स्नेचिंग से संबंधित रीलें देखकर चेन स्नैचिंग का मन बनाया ताकि उसका कर्ज चुकाने में उसे मदद मिल सके।
आरोपी ने उक्त सोने की चेन बेचने का प्रयास भी किया,उसके पास बिल न होने के कारण उसे बेच नही पाया,इस वर्ष की यह पहली घटना पटेलनगर क्षेत्र में सामने आई है,जिसका दून पुलिस ने खुलासा किया है।





Comments
comment
date
उत्तराखंड का लोक पर्व  इगास-बग्वाल

उत्तराखंड का लोक पर्व इगास-बग्वाल