News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

एसटीएफ के हत्थे चढ़ा इनामी फरार अभियुक्त

  • Share
एसटीएफ के हत्थे चढ़ा इनामी फरार अभियुक्त

shikhrokiawaaz.com

03/27/2024


देहरादून:उत्तराखंड एसटीएफ लगातार भगोड़े व इनामी अपराधियों को एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल के नेतृत्व में जेल भेज रही है।जिस क्रम में इनामी हिस्ट्रीशीटर  जो कि मूल रूप से हरिद्वार का रहने वाला है और अपनी पहचान छिपाकर देहरादून प्रेमनगर बिदोली क्षेत्र में रह रहा था,कल देर रात एसटीएफ की टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि आरोपी अभियुक्त दीपक सैनी के विरुद्ध जनपद हरिद्वार के थाना भगवानपुर, लक्सर, गंगनहर व उत्तर प्रदेश के थाना नागल  में कई अभियोग पंजीकृत है।अभियुक्त के विरूद्ध करीब 18 अभियोग पंजीकृत है तथा अभियुक्त थाना भगवानपुर से शातिर हिस्ट्रीशीटर भी है। 
उन्होंने कहा कि अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर बीती 11 मार्च को दूसरे पक्ष पर अन्धाधुन फायर किये गये थे जिसमें गौतम नाम का युवक घायल हो गया था,जिसके सम्बन्ध में जनपद हरिद्वार में अभियुक्तगणों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था,उक्त अभियोग में वांछित हिस्टीशीटर अभिo दीपक सैनी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहा था और अभियुक्त के ऊपर एसएसपी हरिद्वार ने 25 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया गया था।
अभियुक्त काफी शातिर किस्म का अपराधी है और अपने फोन का उपयोग भी नही कर रहा था,जिस पर एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा मैन्युअल सूचनाओं के आधार पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहे थे।जिसके फलस्वरुप उत्तराखण्ड एसटीएफ टीम द्वारा वांछित ईनामी अपराधी
दीपक सैनी(उम्र 25)पुत्र सौराज सिंह निवासी ग्राम प्रेमराजपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को देर रात देहरादून के विदौली थाना प्रेमनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
Comments
comment
date
latest news
मैसेज करने से मना करने पर युवक ने महिला से की छेड़छाड़ व मारपीट,गिरफ्तार

मैसेज करने से मना करने पर युवक ने महिला से की छेड़छाड़ व मारपीट,गिरफ्तार