News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी पुलिस के शिकंजे में

  • Share
दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी पुलिस के शिकंजे में

shikhrokiawaaz.com

05/18/2026

रुड़की:जनपद पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर सख्त रुख अपनाते हुए ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपितों की तलाश लगातार जारी है।
जानकारी हो कि बीती 13 मई को एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि ओर से तीन लोगों ने साजिश के तहत उसे डरा-धमकाकर कमरे में ले जाकर एक आरोपी ने जबरन दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर कोतवाली पिरान कलियर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान हरिद्वार के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम गठित की गई।
लगातार की जा रही तलाश और दबिश के दौरान पुलिस ने फरार आरोपी जोगेन्द्र पुत्र रामपाल सिंह निवासी मोहनपुरा, रुड़की को नगला इमरती फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है, जबकि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार प्रयास जारी हैं।
उक्त कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में महिला उपनिरीक्षक विशाखा असवाल, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार और अमित कुमार शामिल रहे।
Comments
comment
date
latest news
यूनेस्को का 45वां विश्व धरोहर स्थल बना  बौद्ध विरासत *सारनाथ

यूनेस्को का 45वां विश्व धरोहर स्थल बना बौद्ध विरासत *सारनाथ