News :
एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप मोहब्बेवाला में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

नीलकंठ धाम पहुचे एएसपी कोटद्वार, किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण

  • Share
नीलकंठ धाम पहुचे एएसपी कोटद्वार, किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण

shikhrokiawaaz.com

06/08/2026


पौड़ी: यात्रा सीजन के साथ साथ आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने हेतु सुरक्षा एवं प्रबंधन तैयारियों का एएसपी कोटद्वार ने जायजा लिया।
वर्तमान में चारधाम यात्रा के दौरान प्रसिद्ध नीलकंठ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का भारी संख्या में आगमन हो रहा है। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन हेतु मंदिर पहुंच रहे हैं, जिसके दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सुचारु बनाए रखने हेतु पुलिस बल पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहा है।

इसी क्रम में आज सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज ठाकुर द्वारा लक्ष्मणझूला से नीलकंठ महादेव मंदिर तक पैदल मार्ग, मंदिर परिसर एवं आसपास के महत्वपूर्ण स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा प्रबंधों, भीड़ नियंत्रण व्यवस्था, यातायात संचालन, पार्किंग स्थलों, संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, आपातकालीन निकास मार्गों तथा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।

साथ ही आगामी कांवड़ यात्रा को देखते हुए संभावित भीड़ एवं यातायात दबाव के मद्देनजर तैयारियों का भी व्यापक मूल्यांकन किया गया। इस दौरान यात्रा मार्गों की स्थिति, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, चिकित्सा सहायता, आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों मनोबल बढाते हुए उन्हें पूरी सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा श्रद्धालुओं के साथ विनम्र, सहयोगात्मक एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया। इस निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला सूर्यभूषण नेगी, चौकी प्रभारी नीलकंठ लक्ष्मण सिंह कुंवर सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
Comments
comment
date
latest news
नैनीताल पुलिस का खेल में दमदार प्रदर्शन, हैंडबॉल प्रतियोगिता में उपविजेता बनी टीम

नैनीताल पुलिस का खेल में दमदार प्रदर्शन, हैंडबॉल प्रतियोगिता में उपविजेता बनी टीम