News :
वीवीआईपी मूवमेंट के चलते दून यातायात पुलिस ने शुक्रवार के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर उत्तराखंड वासियो से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के हित में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं 15 महानुभावो को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर, हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी केदारताल में लापता हुए ट्रैकर्स में 4 के शव बरामद, लखनऊ की 2 सगी बहनों की भी हुई मृत्यु मिशन मुस्कान:टीम श्वेता ने दीपावली पर खोये मोबाइल लौटा मायूस चेहरों को दी खुशियां मुख्यमंत्री धामी ने खेल समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहे : कप्तान रेखा

ईमानदारी की मिसाल बने एएसआई विजय प्रसाद रतूड़ी, महिला को लौटाए खोए दस्तावेज

  • Share
ईमानदारी की मिसाल बने एएसआई विजय प्रसाद रतूड़ी, महिला को लौटाए खोए दस्तावेज

shikhrokiawaaz.com

07/21/2026


देहरादून:कभी-कभी पुलिस की छोटी-सी पहल किसी के लिए बड़ी राहत बन जाती है। ऐसा ही एक भावुक करने वाला मामला सामने आया, जब ड्यूटी के दौरान एएसआई विजय प्रसाद रतूड़ी को सड़क पर एक बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज लावारिस हालत में पड़े मिले। दस्तावेजों की अहमियत समझते हुए उन्होंने उन्हें सुरक्षित अपने पास रख लिया और उनके असली मालिक की तलाश शुरू कर दी।
दस्तावेजों के आधार पर एएसआई विजय प्रसाद रतूड़ी मंगल बस्ती की ओर पहुंचे और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की कि क्या वे इन दस्तावेजों के मालिक को जानते हैं। हालांकि किसी ने भी पहचान होने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने पास की राहुल नामक व्यक्ति की दुकान पर दस्तावेज सुरक्षित रखने की बात कही, ताकि यदि कोई उन्हें तलाशते हुए आए तो आसानी से मिल सकें।
इसी दौरान एक महिला घबराई हुई और आंखों में आंसू लिए वहां पहुंची। उसने बताया कि उसके एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक सहित अन्य जरूरी दस्तावेज कहीं रास्ते में गिर गए हैं और वह काफी देर से उन्हें ढूंढ रही है। महिला की बात सुनकर एएसआई विजय प्रसाद रतूड़ी ने दस्तावेजों का मिलान किया और रिस्पना पुल के पास उसके सभी खोए हुए दस्तावेज सकुशल उसे लौटा दिए।
अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज वापस मिलते ही महिला की आंखों में राहत साफ दिखाई दी। उसने भावुक होकर एएसआई विजय प्रसाद रतूड़ी का दिल से आभार व्यक्त किया और उनकी ईमानदारी व संवेदनशीलता की सराहना की।
एएसआई विजय प्रसाद रतूड़ी का यह सराहनीय कार्य इस बात का उदाहरण है कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था संभालने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत के समय लोगों का विश्वास और उम्मीद भी बनती है। उनकी ईमानदारी और मानवीय संवेदनशीलता ने एक परेशान महिला के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौटा दी।
Comments
comment
date
latest news
आपसी विवाद के चलते पति ने की पत्नी की हत्या

आपसी विवाद के चलते पति ने की पत्नी की हत्या