News :
कुख्यात अपराधियो पर चला कानून का डंडा, 10 अभियुक्तो समेत 13 की अवैध संपत्तियां ध्वस्त शिक्षक दिवस:गुरु के ज्ञान से संवरता है भविष्य दो नशेड़ियों ने घर के बाहर से चुराई साईकल, गिरफ्तार मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार विकासनगर में बाइक चोरी का खुलासा, तीन घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार ऋषिकेश में ‘मगध साइबर गैंग’ के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,एक गिरफ्तार सैलरी न मिलने से गुस्साये नौकर ने ही दबाया था मालकिन का मुंह, गिरफ्तार 25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार मिस उत्तराखंड 2026 में प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास, फिटनेस और शानदार स्टेज प्रेजेंस 10.28 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार

78 लाख की स्मैक के साथ एक तस्कर को एएनटीएफ ने किया गिरफ्तार

  • Share
78 लाख की स्मैक के साथ एक तस्कर को एएनटीएफ ने किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

08/24/2024


डोईवाला:- नशे के खिलाफ एसटीएफ की एएनटीएफ की ताबड़तोड़ कार्यवाही में एएनटीएफ को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है। एएनटीएफ  की टीम द्वारा आज कोतवाली डोईवाला टीम के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए हरिद्वार रोड के पास से एक अभियुक्त को 263 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ देहरादून की एएनटीएफ
टीम द्वारा आज शनिवार को डोईवाला पुलिस टीम के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए हरिद्वार रोड के पास से एक व्यक्ति संजय आहूजा(55) पुत्र बाल किशन निवासी- मंगलू वाला तपोवन रोड थाना रायपुर जनपद देहरादून को 263 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।

एसएसपी ने बताया कि अभियुक्त से बरामद स्मैक को वह रामपुर,उत्तर प्रदेश से लेकर आया था। पकड़ी गई स्मैक की कीमत 78 लाख रुपये है। अभियुक्त के विषय मे जानकारी हुई है कि वह पूर्व में विक्रम चलाता था परंतु और पैसे कमाने के लालच में उसके द्वारा अपने भांजे के साथ रायपुर में अपने एजेण्टों के माध्यम से आस पास के छात्रों को स्मैक बेचने का कार्य किया जा रहा था।  अभियुक्त ने एसटीएफ़ को पूछताछ में कई और ड्रग्स तस्करो के नामो की जानकारी दी है,जिनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

इस पर एसटीएफ द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है, जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी।
Comments
comment
date
latest news
उत्तरकाशी पुलिस के जवानों ने जीती बैडमिंटन युगल चैंपियनशिप*

उत्तरकाशी पुलिस के जवानों ने जीती बैडमिंटन युगल चैंपियनशिप*