
देहरादून-: आल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन(आइसा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा आज उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुँची, जहां उन्होंने आइसा के 7वें सम्मेलन के मौके पर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जमकर हल्ला बोल किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को लेकर जिन लोगो ने सपने सजाए थे उनको सरकार ने कभी पूरा होने नही दिया। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाए कि उत्तराखंड में भी आज लाखो वोटर्स के चुनावी अधिकार छीने गए है, मृतक अंकिता भण्डारी के आरोपित परिवार के लोग उत्तराखंड की धरती से खुलेआम पीड़िता के चरित्र का हनन कर रहे है। उनजोमे उत्तराखंड की भौगौलिक परिस्थिति के लगातार बिगड़ने के ठीकरा भी सरकार के सिर फोड़ा है।
आज मंगलवार को देहरादून के प्रेस क्लब में आल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन(आइसा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा आइसा के 7वें सम्मलेन के मौके पर पहुँची जहां उनके द्वारा पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्र से लेकर उत्तराखंड में बैठी भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाए। आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा ने कहा कि आज उत्तराखंड की जनता हर तरफ से मार झेल रही है,जिस उत्तराखंड के सपने को दिखाकर जनता सड़को पर उतरी थी उसी उत्तराखंड में आज पर्यावरण का क्या हाल है, गांव के गांव बाढ़, आपदा में बर्बाद हो रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार से जब पर्यावरण, ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए सवाल करो तो सरकार पर कोई जवाब नही होता।
उन्होंने कहा कि देशभर में मुस्लिम, दलितों के खिलाफ अत्याचार हो रहे है, नफरत का कारोबार चल रहा है, उसमे भी उत्तराखंड को झोंकने की पूरी तरह से कोशिश है। उन्होंने आरोप लगाए कि आज देश में दलित व मुस्लिम की हत्या को नॉर्मलायज़ करने की कोशिश की जा रही है।
नेहा बोरा ने राज्य में महिला सुरक्षा पर भी बड़े सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता लंबे समय से अंकिता भण्डारी के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाए कि अंकिता की माता, परिवार के संघर्ष, न्यायालय में वाद के बावजूद जिस वीआईपी का नाम इस प्रकरण में सामने आया उसे गवर्नर बना दिया गया। जो इस प्रकरण में आरोपित है उसके परिजन उत्तराखंड में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अंकिता भण्डारी के चरित्र को तार-तार की हिम्मत कर रहे है। उन्होंने सवाल किया कि क्या आम जनता ने इस उत्तराखंड की कल्पना की थी।
भाजपा पर आरोपो के दौर में उनके द्वारा हाल में केंद्र की राजनीति में मुद्दा बने एसआईआर के मामले पर भी भाजपा को घेरने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी हज़ारो वोटर्स के नाम वोटर लिस्ट से काटे गए। बिना वोटर्स को बताए फॉर्म 7 व फॉर्म 8 आगे बढ़ा दिए गए। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि भाजपा सरकार को जहां लगता है कि उनके समर्थक उस क्षेत्र में नही है, वहां के लोगो के वोटर्स वह काट रहे है।
नेहा बोरा ने कहा कि आज हाल यह है कि आज का लोकमत चोरी का लोकमत बन गया है। यह कृत्य लोकतंत्र की आत्मा के साथ गद्दारी है। नेहा बोरा ने कहा कि उत्तराखंड ने आम जनता को सपना दिखाया था कि उत्तराखंड का समान अधिकार होगा,नागरिको को समान अधिकार मिलेगा। उन्होंने आरोप लगाया बीजेपी को लोकतंत्र से नफरत, वह वोट का अधिकार छीन रही है, उत्तराखंड उसका प्रबल उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि देश मे आज जो भी बलात्कार की घटनाएं,मुस्लिम, दलित के साथ जो अपराध हो रहे है , जमीन हथियाने, पर्यावरण को दांव पर लगाने, गांव खत्म करने, एसआईआर के मुद्दे पर आइसा उनके साथ है।


