News :
वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में देवभूमि की सानिया व पार्थ ने जीता रजत 8.73 ग्राम एमडीएमए संग 2 तस्कर गिरफ्तार चमोली पुल पर जिंदगी और मौत के बीच था युवक, पुलिस ने समय रहते थामा हाथ ऐच्छिक सेवानिवृत्ति ले रही कांस्टेबल जसवंती को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई खुद की गाड़ी का टूटा शीश तो डांट के डर से चुराया किसी और का ई रिक्शा सरकारी ट्यूबवेलों से बिजली की तार चोरी करने वाले 3 युवक गिरफ्तार *सहकारिता ग्रामीण विकास और किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम: गणेश जोशी* पुलिस लाईन ने दून पुलिस ने दी सेवानिवृत्त कर्मियों को यादगार विदाई यूटीईटी परीक्षा में अपने स्थान पर मुन्नाभाई बिठाने वाला युवक गिरफ्तार मेरी धरती पहाड़, मेरा हौसला बेमिसाल

आईएसबीटी के पास भीख मांगती 5 महिलाओं को एएचटीयू ने पकड़ा, मुकदमा दर्ज

  • Share
आईएसबीटी के पास भीख मांगती 5 महिलाओं को एएचटीयू ने पकड़ा, मुकदमा दर्ज

shikhrokiawaaz.com

03/14/2024


देहरादून:- राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे आपरेशन मुक्ति:भिक्षा नही शिक्षा दे के तहत एक तरफ जहां पुलिस द्वारा भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चो को रेस्क्यू कर उन्हें शिक्षा की दहलीज तक पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है तो वहीं भिक्षावृत्ति को धंधा बना चुके वयस्को के खिलाफ कड़ी कार्यवाही भी अमल में लायी जा रही है।

जिस क्रम में आज गुरुवार को आपरेशन मुक्ति के तहत शहर में अभियान संचालित कर रही एएचटीयू टीम द्वारा आईएसबीटी के पास से 5 महिलाओं को भीख मांगते हुए पकड़ा,चूंकि उनके द्वारा आने जाने वाले वाहनों को रोक रोककर उनसे भीख मांगी जा रही थी जिससे यातायात बाधित हो रहा था। एएचटीयू टीम द्वारा पांचों महिलाओं को पकड़कर कोतवाली पटेलनगर लाया गया,जहां पांचों के खिलाफ पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश भिक्षावृत्ति अधिनियम 1975 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पकड़ी गई महिलाओं ने बताया कि लोग उन्हें गरीब समझकर  कुछ रुपये दे देते हैं,जिसके चलते वह ऐसे ही पैसे मांगते है।
Comments
comment
date
latest news
मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार