News :
पासपोर्ट बनवाने के इंतजार में बैठे व्यक्ति पर दीवार, पुलिस व स्थानियो ने सुरक्षित निकाला बाहर वीवीआइपी भ्रमण को लेकर एडीजी ने पुलिस बल को किया ब्रीफ भारी बारिश के बीच भी दून पुलिस मुस्तैद आईएमए के पास रोड पर गिरा पेड़, 02 गाड़िया आई चपेट में, जान का नुकसान नहीं सत्यापन अभियान में ढिलाई करने वाले थाना प्रभारियों को कप्तान की फटकार,अपराध नियंत्रण को बेहतरीन पुलिसिंग के आदेश नशा तस्करों पर दून पुलिस का शिकंजा, चार गिरफ्तार सोशल मीडिया पर वायरल मारपीट के बाद पुलिस का एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार* इग्नू में जुलाई सत्र के प्रवेश और पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ी घर से बिन बताए निकले 13 वर्षीय बालक को हनुमानगढ़ से सकुशल किया बरामद अवैध भांग की खेती पर पिथौरागढ़ पुलिस का प्रहार, चौड़ीगाड़ में फसल नष्ट*

वीवीआइपी भ्रमण को लेकर एडीजी ने पुलिस बल को किया ब्रीफ

  • Share
वीवीआइपी भ्रमण को लेकर एडीजी ने पुलिस बल को किया ब्रीफ

shikhrokiawaaz.com

08/18/2026


देहरादून-:  कल बुधवार व गुरुवार को जनपद देहरादून में प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत आज मंगलवार को एडीजी ला एंड आर्डर सहित अन्य अधिकारियों द्वारा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को पुलिस लाईन,रेसकोर्स में आयोजित ब्रीफिंग में ब्रीफ किया गया।

ब्रीफिंग में पुलिस एडीजी (लॉ एंड आर्डर),आईजी (एसटीएफ) व आईजी (गढ़वाल रेंज) द्वारा उपस्थित पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए सभी अधिकारी/कर्मचारीयो को निर्धारित समय से 03 घंटे पूर्व अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर अपने प्रभारी अधिकारी से ड्यूटी के संबंध में जानकारी प्राप्त करने, ड्यूटी स्थल व उसके आस-पास के स्थानों को भली-भांति चैक करने के निर्देश दिए गए। 

साथ ही सभी नोडल पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने साथ सादे व वर्दी में लगने वाले समस्त पुलिस बल की पहचान कर उनके ड्यूटी कार्ड चैक करते हुए उन्हें ड्यूटी के सम्बन्ध में भली भांति ब्रीफ कर लें तथा इस बात को सुनिश्चित कर लें कि ड्यूटी में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण अपने ड्यूटी स्थल को छोडकर किसी एक स्थान पर एकत्रित न हों।

वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक व्यक्ति के सत्यापन की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये, साथ ही कार्यक्रम से पूर्व उनकी प्रापर चैकिंग/फ्रिक्सिंग करने के उपरान्त ही उन्हें उक्त कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने की अनुमति दी जाये। वीवीआईपी रूट व उसके आस-पास के क्षेत्रों में सदिंग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु सघन चैकिंग सुनिश्चित करते हुए वी0वी0आई0पी0 रूट पर पडने वाली हाई राइज बिल्डिंग्स में रहने वाले लोगों के शतप्रतिशत सत्यापन की कार्यवाही करते हुए रूट पर मौजूद हाईराइज बिल्डिंग के साथ-साथ, पानी की टंकियो, फ्लाई ओवर आदि स्थानो की बी0डी0एस0 तथा डॉग स्कवॉड टीम से सघन चेकिंग कराते हुए उक्त स्थानों पर आवश्यक पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाये।

ड्यूटी पर नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारी अपने आस-पास के स्थान को भली-भांति चैक करते हुए इस बात को सुनिश्चित कर लें कि उनके आस-पास तय कार्यक्रम के अतिरिक्त किसी भी प्रकार की कोई नई गतिविधि न हो। 
मुख्य कार्यक्रम स्थल पर केवल अधिकृत व्यक्तियों व उनके वाहनो को ही विधिवत चेकिंग/फ्रिस्किंग के बाद ही जाने की अनुमति दी जाए। साथ ही वीवीआईपी से मिलने वाले व्यक्तियों पर भी सुरक्षा के पहलू से सतर्क दृष्टि रखी जाये तथा पूर्व में नामित व्यक्तियों को ही एन्टी सबोटाज चौकिंग के पश्चात कार्यक्रम स्थल में जाने की अनुमति दी जाये।
 
   इसके अतिरिक्त ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को निर्देशित किया कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग न किया जाए और न ही बिना बताये अपने ड्यूटी प्वांईट को छोडा जाये। ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर सम्बन्धित पुलिस कर्मी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।

  सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वीवीआईपी भ्रमण के दौरान कार्यक्रम स्थल व उसके आस-पास के क्षेत्र में ड्रोन का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा, इस दौरान किसी को भी उक्त क्षेत्र में ड्रोन उडाने की अनुमति नहीं होगी। 

ब्रीफिंग में वी० मुरुगेशन, (अपर पुलिस महानिदेशक लॉ एंड आर्डर), नीलेश आनंद भरणे( पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ), राजीव स्वरूप (पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र), धीरेंद्र गुंज्याल (पुलिस उप महानिरीक्षक, लॉ एंड आर्डर) तथा ड्यूटी में नियुक्त अन्य अधिकारीगण व कर्मी उपस्थित रहे।
Comments
comment
date
latest news
ऊर्जा बचत, स्वच्छ ऊर्जा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा उत्तराखंड,धामी कैबिनेट के बड़े फैसले

ऊर्जा बचत, स्वच्छ ऊर्जा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा उत्तराखंड,धामी कैबिनेट के बड़े फैसले