News :
आपसी कहा सुनी के कारण पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार उत्तराखंड पुलिस की बड़ी पहल: 1.75 लाख विद्यार्थियों से डीजीपी का सीधा संवाद नन्हे हाथों ने बांधी राखी, पुलिस परिवार से जुड़ी स्नेह और विश्वास की डोर कप्तान प्रमेन्द्र के हाथों पर छात्राओं ने बांधा रक्षा सूत्र नन्हीं छात्राओं ने एसएसपी नवनीत सिंह को बांधा रक्षासूत्र, कप्तान ने दिया सुरक्षा का भरोसा* बद्रीनाथ धाम में पुलिस की मानवीय पहल, बुजुर्ग श्रद्धालुओं को कराया भगवान बद्री विशाल का दर्शन नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 19 लोगो की मौत, कई लापता सीएम धामी ने सरकार के 5 साल पूरे होने के अवसर पर किया स्पेशल एल्बम गीत का विमोचन रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, दो बहनों की हत्या का आरोपी भाई गिरफ्तार खबर प्रकाशित से रोकने की धमकी व अवैध वसूली करता कथित पत्रकार गिरफ्तार

पेनेसिया के आईसीयू में फटा एसी, पुलिस कर्मियों ने बचाई मरीजों की जान, 3 कर्मी घायल

  • Share
पेनेसिया के आईसीयू में फटा एसी, पुलिस कर्मियों ने बचाई मरीजों की जान, 3 कर्मी घायल

shikhrokiawaaz.com

05/20/2026


*पेनेसिया के आईसीयू में फटा एसी, पुलिस कर्मियों ने बचाई मरीजों की जान, 3 कर्मी घायल*
*अर्जुन सिंह भण्डारी*
देहरादून-:  राजधानी के रिस्पना स्थित  पेनिसिया अस्पताल के आईसीयू के एसी में आज बुधवार को अचानक ब्लास्ट हो जाने से आग लग गई। आग लगने की सूचना पर पहुँची थाना नेहरुकोलोनी पुलिस टीम द्वारा त्वरित एक्शन करते हुए आग व धुएं में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान अत्यधिक धुंए व गैस में घिरे होने के चलते 3 पुलिस कर्मियों को ऑक्सीजन की दिक्कत हो गयी, जिनका बाकी घायलो संग कैलाश अस्पताल में ईलाज चल रहा है।



आज बुधवार को कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना नेहरू कॉलोनी को रिस्पना पुल के पास स्थित पेनिसिया अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली। आगजनी की सूचना पर थाना नेहरू कॉलोनी से एक पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची। मौके पर पुलिस टीम को पता चला कि आईसीयू में लगे एसी में ब्लास्ट होने के चलते आग लगी है।

पुलिसकर्मियों द्वारा बिन देरी किये त्वरित रिस्पांस करते हुए आईसीयू में एडमिट मरीजों को जल्दी-जल्दी बाहर निकालना शुरू किया। लगातार मरीजों को बाहर निकालने के कारण आईसीयू गैस व धुँए के कारण कुछ मरीजों एवं पुलिस कर्मियों को भी ऑक्सीजन की कमी होने के कारण उन्हें कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। कैलाश अस्पताल में उपचार के दौरान पेनेसिया हॉस्पिटल के आईसीयू में पहले से ही वेंटिलेटर पर रखी गई एक बुजुर्ग महिला वीरवती(60) पत्नी अमरनाथ निवासी ग्राम - कांवली, बल्लीवाला, देहरादून की मृत्यु हो गई।
घायल पुलिसकर्मियों में 1- अ०उ०नि० नरेंद्र कुमार ( ट्रैफिक)
2- कानि0 बृजमोहन रावत ( थाना नेहरू कॉलोनी)
3- कानि0  बृजमोहन कनवासी (थाना नेहरू कॉलोनी) शामिल है।







हादसे की सूचना पर पुलिस कप्तान देहरादून तथा एसपी सिटी द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर उपस्थित अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारियां लेते हुए उन्हें आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा रेस्क्यू कैलाश अस्पताल में जाकर रेस्क्यू अभियान के दौरान ऑक्सिजन की कमी के चलते भर्ती पुलिसकर्मियों से मुलाकात की गई तथा उनके उपचार में लगे चिकित्सकों से मरीजों/ पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। जिसके उपरान्त कप्तान मुख्य अग्निशमन अधिकारी व अन्य के साथ पेनिसिया अस्पताल में निरीक्षण को पहुँचे, जहां उनके द्वारा जहां आग लगी उस आईसीयू का निरीक्षण कर मौके पर उपस्थित चिकित्सको व स्टाफ से घटना की विस्तृत जानकारी ली गयी।

अन्य घायल-

 1- राहुल कुमार(32) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव बूंद की मिल थाना नगीना नजीबाबाद बिजनौर
2- मुकेश(42) पुत्र रामपाल निवासी गांव नंदनपुर हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश 
3- शंभू दास(45) पुत्र गिरवानदास निवासी भगवानपुर हरिद्वार 
4- गोरी(ढाई वर्ष) पुत्री रेनू निवासी चंद्रपुर चंद्रपुर सहारनपुर 
5- दौलत सिंह(45) पुत्र देव सिंह नेगी निवासी नंदा नगर चमोली 
6- बेबी उर्फ पायल उम्र नवजात निवासी अज्ञात
7- संगीता देवी पता अज्ञात
8- खान बहादुर पुत्र मुख्तियार निवासी मंगलौर हरिद्वार
9- नित्यानंद(42) पुत्र सोमपाल निवासी भगवानपुर हरिद्वार। 
10- निहाल(69) पुत्र घसीटा निवासी नेहटौर, जिला बिजनौर।
घायल निहाल को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।




Comments
comment
date
latest news
दयारा बुग्याल ट्रेकिंग रूट से लापता हुई 24 वर्षीय युवती की खोजबीन में उतरी सेना

दयारा बुग्याल ट्रेकिंग रूट से लापता हुई 24 वर्षीय युवती की खोजबीन में उतरी सेना