News :
राष्ट्रपति पुलिस कलर उत्तराखंड पुलिस में वर्तमान में कार्यरत, सेवानिवृत्त अधिकारियो,कर्मियों का सम्मान:डीजीपी पंतनगर विश्विद्यालय के कुलपति चयन में यूजीसी के नियमो के उल्लंघन का हवाला देते हुए नियुक्ति रद्द की उठी मांग राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड, केंद्र मंत्री अमित शाह ने रहे शामिल नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा कांग्रेस नेता संदीप के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने लगाए शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा तुंगनाथ धाम के कपाट भारतीय हॉकी टीम ने छटवीं बार जीती एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफी वीवीआईपी मूवमेंट के चलते दून यातायात पुलिस ने शुक्रवार के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर उत्तराखंड वासियो से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के हित में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं

आपसी विवाद में एक युवक को लगी गोली, घायल

  • Share
आपसी विवाद में एक युवक को लगी गोली, घायल

shikhrokiawaaz.com

08/09/2025


देहरादून-: थाना राजपुर अंतर्गत एक रेस्टोरेंट के बाहर कल शुक्रवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक युवक को गोली लग गयी, पुलिस द्वारा युवक को अस्पताल पहुँचाया गया। घटना में हमलावर युवक की पहचान कर ली गयी है,जिसकी गिरफ्तारी को पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है।

  कल शुक्रवार की देर रात राजपुर पुलिस को कंट्रोल रूम ने मसूरी डाइवर्जन से आगे राजपुर की ओर एक रेस्टोरेंट के बाहर गोली चलने की सूचना दी, सूचना पर थानाध्यक्ष राजपुर शैंकी अपनी टीम संग मौके पर पहुँचे जहां पुलिस को एक युवक गोली लगने से घायल अवस्था मे मिला। पुलिस द्वारा युवक को एम्बुलेंस के माध्यम से मैक्स अस्पताल पहुँचाया। 

घायल युवक की पहचान संभव गुरुंग पुत्र शिवराज गुरुग निवासी- अनारवाला देहरादून के रूप में हुई। थानाध्यक्ष द्वारा घटनास्थल  से सभी साक्ष्य एकत्रित कर फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी की गई। प्राथमिक जांच में जानकारी हुई कि घायल युवक संभव अपने साथियों के साथ खाना खाने रेस्ट्रोरेंट में गया था, जहाँ रेस्ट्रोरेंट में किसी बात को लेकर 02 युवकों व 01 युवती से उनका विवाद हो गया था। उक्त विवाद के चलते कल शुक्रवार देर रात भी दोनो पक्षो की रेस्टोरेंट के बाहर आपस मे बहस हो गयी थी। झगड़ा होने के दौरान घायल युवक द्वारा 10-12 साथियों को मौके पर इक्कट्ठा कर दिया गया था जिससे दूसरे पक्ष के एक युवक द्वारा डराने के नियत से हवा में फायर किया था,पर वह गोली संभव गुरुंग को लग गई। 

घटना के संबंध में संभव गुरुंग के परिजनों द्वारा थाना राजपुर में हमलावर युवक व उसके साथियों के खिलाफ धारा 109 बीएनएस में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। वहीं पुलिस द्वारा घटना में गोली चलाने वाले अभियुक्त की पहचान कर ली गई है,जिसकी गिरफ्तारी को पुलिस कार्यवाही कर रही है।
Comments
comment
date
latest news
आईपीएस बने दो अधिकारियों को डीजीपी उत्तराखंड ने पहनाएं रैंक

आईपीएस बने दो अधिकारियों को डीजीपी उत्तराखंड ने पहनाएं रैंक