News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

अवैध पिस्तौल के साथ एक युवक गिरफ्तार

  • Share
अवैध पिस्तौल के साथ एक युवक गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

07/05/2025



रायवाला-: रायवाला पुलिस द्वारा कल शुक्रवार को चेकिंग के दौरान एक स्कार्पियो चालक को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है।

रायवाला पुलिस द्वारा कल शुक्रवार रात को क्षेत्र में चेकिंग व गश्ती के दौरान नेपाली फार्म तिराहे से तीन पानी पुलिया की ओर गोकुल धाम कट के पास एक स्कार्पियो संख्या  यू0पी 32 क्यू डी -3939 (स्कार्पियो) को अँधेरे मे एक सूनसान जगह पर खड़ा देखा। उक्त गाड़ी पर काली फ़िल्म भी लगी हुई थी।  वाहन पर संदिग्धता व्यक्त करते हुए पुलिसकर्मियों ने वाहन को चैक किया तो पुलिस द्वारा वाहन चालक के पास से एक देशी पिस्तौल बरामद की।

वाहन चालक की पहचान वैभव वर्मा(27) पुत्र राम शंकर वर्मा, निवासी 548 /200, दौदा खेडा गुरूद्वारा के पास मानक नगर लखनऊ उ0प्र0 के रूप में हुई है। अभियुक्त से देशी पिस्टल बरामद होने पर पुलिस ने वैभव वर्मा को गिरफ्तार करते हुए उसके वाहन को सीज किया है। 
अभियुक्त के विरूद थाना रायवाला में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
Comments
comment
date
latest news
युवती की हत्या करने वाले अभियुक्त शैलेंद्र भट्ट का शव पुलिस ने चीला बैराज से किया बरामद

युवती की हत्या करने वाले अभियुक्त शैलेंद्र भट्ट का शव पुलिस ने चीला बैराज से किया बरामद