News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

चोरी के फोन के साथ एक चोर गिरफ्तार

  • Share
चोरी के फोन के साथ एक चोर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

06/09/2024


देहरादून:जनपद में मोबाइल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दून पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है,पुलिस कप्तान देहरादून अजय सिंह के नेतृत्व में राजधानी में अपराधों पर दून पुलिस लगातार कार्यवाही कर अपराधियों को जेल भेज रही है।
जानकारी के अनुसार कल शनिवार को शिकायतकर्ता राजेश चौहान पुत्र बलबीर सिह चौहान निवासी जैतपुर खुर्द जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश ने कोतवाली पटेलनगर में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि वह अपना ट्रक लेकर ट्रांसपोर्टनगर आये थे और अपना मोबाइल फोन सैमसंग कम्पनी ए-23(5जी)रंग सिलेटी अपने ट्रक के डैस बोर्ड मे रखकर गए थे, जब कुछ समय बाद वापस आये तो उनका मोबाइल फोन किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया।
उक्त चोरी की घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर द्वारा थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की गई, गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी /पतारसी एवं मुखबीर तंत्र को सक्रिय किया गया व आज रविवार को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल अभियुक्त तैय्यब(22वर्ष) पुत्र इकबाल निवासी चन्दाताल पोस्ट ऑफिस वाली गली मेहूंवाला माफी थाना पटेलनगर जनपद देहरादून को चन्द्रबनी आर्मी ग्राउण्ड के पास से चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया।
Comments
comment
date
latest news
अवैध अफीम की खेती पर उत्तरकाशी पुलिस की कर्रावाई लगातार जारी

अवैध अफीम की खेती पर उत्तरकाशी पुलिस की कर्रावाई लगातार जारी