News :
हरिद्वार में मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध रूप से नशीली दवाओं का कारोबार करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार गुरुद्वारे में मत्था टेक सीएम धामी ने लिया आशीर्वाद, प्रदेश की खुशहाली की कामना झनकइया मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, सीएम ने की बड़ी घोषणा धोखाधड़ी से की गई फर्जी रजिस्ट्री का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़ कप्तान श्वेता ने पीलियन सवारियों को बांटे हेलमेट,सड़क सुरक्षा का दिया सन्देश सेलाकुई क्षेत्र से नाबालिग को भगाकर ले जाने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने गुजरात से किया गिरफ्तार भारत-नेपाल रिश्तों को नई ऊंचाई, धारचूला में रोड ब्रिज का उद्घाटन और बनबसा में बनेगा इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट 8.35 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार 25 नवंबर से शुरू होंगी इग्नू दिसंबर सत्रांत की परीक्षाएं कोतवाली चम्बा व पुलिस लाइन चम्बा में जवानों के लिए बने स्मार्ट बैरक व भोजनालय का कप्तान श्वेता ने किया उद्धघाटन

झनकइया मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, सीएम ने की बड़ी घोषणा

  • Share
झनकइया मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, सीएम ने की बड़ी घोषणा

shikhrokiawaaz.com

11/24/2026



खटीमा:कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर खटीमा में आयोजित ऐतिहासिक झनकइया गंगा स्नान मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने शारदा नदी के तट पर पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। धार्मिक आस्था और लोक संस्कृति के रंगों से सजे इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय लोग और व्यापारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शारदा कॉरिडोर के तहत झनकइया और काला पुल के नजदीक पूर्णागिरि मंदिर क्षेत्र में नए स्नान घाट विकसित करने की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि झनकइया का यह मेला केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और सामाजिक एकता का प्रतीक है। वर्षों से आयोजित हो रहा यह मेला पीढ़ियों को अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़ने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और पारिवारिक रिश्ते रहे हैं। सीमा के नजदीक आयोजित होने वाला यह मेला दोनों देशों के आपसी सौहार्द और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूती प्रदान करता है।



सीएम ने कहा कि मेले में उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और व्यापारी पहुंचते हैं। थारू समाज समेत विभिन्न समुदायों की भागीदारी, पारंपरिक लोकगीत, लोकनृत्य और स्थानीय रीति-रिवाज इस आयोजन को अलग पहचान देते हैं। मेले के माध्यम से स्थानीय दुकानदारों, कारीगरों और उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री का अवसर मिलता है, जिससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी समाज की पहचान उसकी संस्कृति, परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत से होती है। राज्य सरकार विकास कार्यों के साथ-साथ लोक संस्कृति और पारंपरिक आयोजनों को भी आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। इसी क्रम में खटीमा में आदि गौरव महोत्सव और देहरादून में जनजातीय गौरव दिवस जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जनजातीय और सीमांत क्षेत्रों के विकास को सरकार प्राथमिकता दे रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए विभिन्न योजनाओं पर काम किया जा रहा है।
सीएम धामी ने बताया कि अटल आवास योजना के तहत पात्र परिवारों को आवास निर्माण में सहायता देने के लिए आय सीमा को अधिक व्यावहारिक बनाने और आर्थिक सहायता बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना और पीएम-जनमन के माध्यम से भी जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए जा रहे हैं। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ हुई चर्चा के बाद उत्तराखंड के लिए 50 हजार अतिरिक्त आवास स्वीकृत किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि जनजातीय और सीमांत क्षेत्रों में शिक्षा की बेहतर व्यवस्था के लिए आश्रम पद्धति विद्यालयों, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों, केंद्रीय विद्यालयों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक और छात्रावासों का विस्तार किया जा रहा है। वहीं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और वन धन केंद्रों के जरिए जनजातीय महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के विभिन्न निर्णयों का उल्लेख करते हुए कहा कि समान नागरिक संहिता लागू करने के साथ सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत अब तक 13 हजार एकड़ से अधिक भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के जरिए युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर दिए जा रहे हैं और समाज के सभी वर्गों के विकास पर ध्यान दिया जा रहा है।
मेले के बेहतर आयोजन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन, सिंचाई विभाग, खटीमा नगर पालिका और जिला पंचायत को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्नान घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा, पेयजल और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही शारदा कॉरिडोर के अंतर्गत क्षेत्र के धार्मिक स्थलों को विकसित करने और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार करने की बात कही।
मेले में स्थानीय कारोबार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने दुकानदारों से खरीदारी कर 'वोकल फॉर लोकल' का संदेश भी दिया।
उक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, गंभीर सिंह धामी, किशन सिंह किरना, फरजाना बेगम, मेला समिति अध्यक्ष शेर सिंह दानू, हिमांशु बिष्ट, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, पुलिस कप्तान अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी विनोद कुमार सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।





Comments
comment
date
latest news
5.30 करोड़ की धनराशि से प्रदेश के 46 महाविद्यालयों की प्रयोगशालाएं होंगी नवीन उपकरणों से लैस

5.30 करोड़ की धनराशि से प्रदेश के 46 महाविद्यालयों की प्रयोगशालाएं होंगी नवीन उपकरणों से लैस