News :
समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 146 जन शिकायतें, समयबद्व निस्तारण के सख्त निर्देश ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कोतवाली नगर पुलिस ने शातिर नकबजन महिलाओं को किया गिरफ्तार बंद घरो में सेंधमारी करने वाले अन्तर्राज्जीय शातिर चोर गिरोह के 2 चोर गिरफ्तार राजधानी में 7 कोतवालों के ट्रांसफर 4 नाबालिक बच्चो को बेरहमी से पीटने वाले 2 भाई गिरफ्तार एसटीएफ़, दून पुलिस ने पकड़ी 80 पेटी शराब,1 तस्कर गिरफ्तार मुस्तैद पुलिस बल के बीच सकुशल सम्पन्न हुई नीट पुनर्परीक्षा,कप्तान ने किया निरीक्षण 7.59 ग्राम स्मैक संग 1 गिरफ्तार योग..... सुरक्षित, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित नीट परीक्षा संचालन हेतु राज्य स्तरीय एनटीए परीक्षा कंट्रोल रूम से रखी जा रही सतत निगरानी

1 किलो 424 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • Share
1 किलो 424 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

12/28/2024


चमोली-: जनपद चमोली को वर्ष 2025 तक नशा मुक्त बनाने की दिशा में चमोली पुलिस द्वारा बॉर्डर एरियाज से लेकर जनपद की सीमा में एंट्री कर चुके तस्करो के खिलाफ छापेमारी व धरपकड़ की सघन कार्यवाही कर रही है,वहीं अगले वर्ष जनवरी में होने वाले नगर निकाय चुनावों को लेकर भी सक्रिय पुलिस द्वारा नशा तस्करो के खिलाफ कार्यवाही तेज़ की है। 

जिस क्रम में चमोली पुलिस व एसओजी चमोली की संयुक्त टीम द्वारा कल शुक्रवार को नंदप्रयाग से कर्णप्रयाग की ओर जा रहे एक व्यक्ति को संगम होटल के पास चेकिंग के लिए रोका। व्यक्ति की तलाश लेने पर पुलिस ने उसके पास से 1 किलो 424 ग्राम अवैध चरस बरामद की। तस्कर की पहचान नंदन सिंह पुत्र स्व0 अब्बल सिंह निवासी- ग्राम सुनाली कोट कण्डारा प0वृ0 मंगरोली जनपद चमोली के रूप में हुई है।पुलिस ने मौके से अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोतवाली चमोली में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।अभियुक्त के पास से बरामद की गई चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 84 हज़ार 800 रुपये आंकी गई है।

पुलिस कप्तान सर्वेश पंवार ने बताया कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखना और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अवैध गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
Comments
comment
date
latest news
7 निरीक्षक व 31 एसआई के तबादले

7 निरीक्षक व 31 एसआई के तबादले