News :
24 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा, दून पुलिस ने आरोपी को दबोचकर बरामद किया चोरी का फोन असलहे संग 2 अभियुक्त गिरफ्तार *डोईवाला में 1.21 किलो अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज* बम स्क्वाड ने बस अड्डे,रेलवे स्टेशन व घाटो पर की चेकिंग थाना छाम के निरीक्षण पर पहुँची कप्तान श्वेता, छात्राओं ने कप्तान से मिलकर जताया गौरा टीम का आभार जमीन बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी करने वाला 1 अभियुक्त गिरफ्तार बैरागीवाला मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार पुलिस के डर के कारण बाइक से रफूचक्कर होने जा रहे 02 नशा तस्करों को पुलिस ने दबोचा पंप हाउस और हॉटमिक्स प्लांट में चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार पिस्टलनुमा लाइटर लगाकर वायरल होने के शौक ने पहुँचाया जेल

2 लेपर्ड की खालों के साथ एक वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार

  • Share
2 लेपर्ड की खालों के साथ एक वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

10/09/2024

देहरादून:उत्तराखंड एसटीएफ की टीम ने डब्ल्यूसीसीबी दिल्ली की सूचना पर 01 वन्य जीव तस्कर को 2 लेपर्ड की खालों के साथ उत्तरकाशी के पुरोला क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है देश में वन्य जीव अंगो की अवैध तस्करी में लिप्त तस्करों की अवैध गतिविधियों की रोकथाम व धरपकड़ हेतु डीजीपी अभिनव कुमार उत्तराखंड पुलिस द्वारा एसटीएफ को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे,जिस क्रम में एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा अपनी टीमों को स्पष्ट निर्देशित किया गया है की वन्य जीवों की तस्करी में संलिप्त प्रत्येक तस्कर की कुंडली तैयार कर उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
इसी क्रम में उत्तराखंड एसटीएफ को डब्ल्यूसीसीबी दिल्ली से  वन्य जीव तस्करी की सूचना मिलने पर आज जनपद उत्तरकाशी के पुरोला क्षेत्र से 01 वन्यजीव तस्कर बृजमोहन(उम्र30) पुत्र जनक सिंह निवासी ग्राम गंगार तहसील मोरी थाना मोरी जिला उत्तरकाशी को गिरफ्तार कर उसके पास से 02 अदद लेपर्ड की खाल( जिनकी लम्बाई क्रमश: लगभग 06 फीट और 08 फीट) बरामद किए गए है। उक्त मामले में एसपी एसटीएफ चन्द्रमोहन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया अभियुक्त से पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ द्वारा इस मामले मेें गहनता से छानबीन की जा रही है और यदि इस मामले में अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्तता मिलती है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी व साथ ही वन विभाग से भी जानकारी की जा रही है।आ
Comments
comment
date
latest news
महिला को मृत दिखा कूटरचित दस्तावेज बना हड़पी जमीन, 59 वर्षीय मेरठ से गिरफ्तार

महिला को मृत दिखा कूटरचित दस्तावेज बना हड़पी जमीन, 59 वर्षीय मेरठ से गिरफ्तार