News :
15 महानुभावो को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर, हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी केदारताल में लापता हुए ट्रैकर्स में 4 के शव बरामद, लखनऊ की 2 सगी बहनों की भी हुई मृत्यु मिशन मुस्कान:टीम श्वेता ने दीपावली पर खोये मोबाइल लौटा मायूस चेहरों को दी खुशियां मुख्यमंत्री धामी ने खेल समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहे : कप्तान रेखा गृह मंत्री के सम्मुख भातखंडे संगीत महाविद्यालय के छात्र देंगे वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति उपनिरीक्षक लोकेंद्र बहुगुणा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित मजदूर नेताओं की जिला बदर कार्रवाई के खिलाफ 22 नवंबर को महापंचायत

चोरी के सामान के साथ एक हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

  • Share
चोरी के सामान के साथ एक हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

10/08/2024


कोटद्वार:जनपद पुलिस ने चोर की घटना का खुलासा कर शत-प्रतिशत माल के साथ एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार कोटद्वार निवासी शिकायतकर्ता बीना रानी,द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर एक शिकायत दर्ज करवाई गई थी,जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर से घरेलू सामान चोरी कर लिया गया है।
उक्त घटना को देखते हुए एसएसपी पौड़ी द्वारा घटना का जल्द से जल्द खुलासे हेतु टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिस क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार रमेश तनवर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित पुलिस टीम द्वारा तत्काल थाना क्षेत्र में सम्भावित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुये व पतारसी सुरागरसी करते हुए उक्त घटना में में संलिप्त अभियुक्त सलमान पुत्र खलील, निवासी-आम पड़ाव,कोटद्वार,को शत-प्रतिशत माल के साथ आमपड़ाव स्कूल रोखड़ पुल के पास से गिरफ्तार किया,अभियुक्त के  विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार पर लगभग आधा दर्जन मुकदमें दर्ज हैं जिसके अन्य अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
Comments
comment
date
latest news
एएचटीयू टीम ने स्कूली छात्रों को बालश्रम व मानव तस्करी पर किया जागरूक

एएचटीयू टीम ने स्कूली छात्रों को बालश्रम व मानव तस्करी पर किया जागरूक