News :
एसटीएफ को मिली सफलता, डिजिटल अरेस्ट मामले में करोड़ो की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार निवेश के नाम पर ठगे गए ₹25.40 लाख, एसटीएफ ने पीड़ित को पूरी रकम कराई वापस* पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड पे देने को विभिन्न संगठनों ने भरी हुंकार, पीएचक्यू किया कूच रायपुर फायरिंग कांड में 15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार* *बद्रीनाथ धाम में भेंट व दान सामग्री की अनियमितता मामले में एसआईटी ने मंदिर समिति के कर्मी को दून से किया गिरफ्तार* नशा तस्करी की अलग अलग घटनाओं का दून पुलिस ने किया खुलासा पोक्सो में फरार 25 हज़ार ईनामी हरिद्वार से गिरफ्तार सोलर प्लांट से ₹3.50 लाख का इन्वर्टर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार 15 लाख रुपए अनुमानित कीमत की ज्वेलरी व अन्य सामान के साथ 01 शातिर चोर गिरफ्तार मसूरी होमस्टे में महिला की संदिग्ध मौत: पति दिल्ली से गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत*

259 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला तस्कर गिरफ्तार

  • Share
259 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला तस्कर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

05/19/2024


देहरादून:प्रदेश में बढ़ रही नशे की प्रवृति की रोकथाम के लिए ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान चलाया जा रहा है, जिस क्रम में उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा नशा तस्करों को लगातार जेल पहुँचाया जा रहा है।
उक्त अभियान के तहत एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना डोईवाला पुलिस के साथ मिलकर सयुंक्त कार्यवाही करते हुए डोईवाला क्षेत्र से अभियुक्ता  ताहिरा खातून पत्नी जाकिर हुसैन निवासी ग्राम नई बस्ती कुडकावाला डोईवाला को 259 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ़्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्ता उक्त स्मैक बरेली से लेकर आई थी, अभियुक्ता द्वारा एसटीएफ को अन्य कई ड्रग्स पैडलरो के नाम की जानकारी भी दी गयी है, जो डोईवाला क्षेत्र में ताहिरा खातून से स्मैक खरीदते थे और डोईवाला क्षेत्र में विशेष कर जॉली ग्रांट क्षेत्र में रहने वाले छात्रों को विक्रय करते थे।
एसटीएफ द्वारा प्रकाश में आए इन सभी पैडलरों की लिस्ट तैयार की गई है जिन पर अलग से कार्यवाही करने की तैयारी एसटीएफ कर रही है।पकड़ी गई महिला तस्कर मूल रूप से बरेली उत्तर प्रदेश की रहने वाली है।जहां पर उसे इस धंधे के बारे में जानकारी हुई और वह बड़े ड्रग डीलरों के संपर्क में आई और फिर विगत 5–6 साल पहले डोईवाला के कुडकावावाला क्षेत्र में रहने को आ गई और बरेली से यहां स्मैक सप्लाई करने लगी। 
उक्त गिरफ्तार महिला तस्कर द्वारा डोईवाला के कुडकवाला वाले क्षेत्र में अपना एक मकान भी विगत दो-तीन साल में बना दिया है। जहां से यह सारा माल स्थानीय डोईवाला क्षेत्र में अपने पैडलरों के माध्यम से विक्रय कर देती थी।उक्त तस्कर के तार सीधा बरेली के बड़े तस्करों से जुड़े होने की जानकारी मिली है, जिन पर भी एसटीएफ द्वारा अब आगे की कार्रवाई करने की योजना बनाई जा रही है,अभियुक्ता पूर्व में भी ड्रग तस्करी के मामले जेल जा चुकी है लेकिन जमानत में आने का बाद फिर ड्रग तस्करी में लिप्त है।
Comments
comment
date
latest news
चमोली के नंदानगर के दो गांव में फटा बादल, भारी तबाही, 3 लापता

चमोली के नंदानगर के दो गांव में फटा बादल, भारी तबाही, 3 लापता