News :
एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप मोहब्बेवाला में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

60 किलो अवैध गांजा के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार

  • Share
60 किलो अवैध गांजा के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

11/19/2024


देहरादून:जनपद को नशे से मुक्त करने के लिए एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देशन में जनपद पुलिस लगातार नशा तस्करों को जेल भेज रही है।
जिस क्रम में चेकिंग अभियान के दौरान पर एक गाडी में बैठे व्यक्ति द्वारा भारी मात्रा में गांजा पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लाकर देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, विकासनगर आदि जगहों में बेचने हेतु आने की मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान सीएसआई तिराहा ओल्ड मसूरी रोड के पास से किआ गाड़ी नंबर यूके07टीडी6895को रोका गया तथा जब उक्त गाडी की तलाशी ली गई तो पुलिस को गाडी की डिग्गी में भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ, जिस पर गाडी में बैठे अभियुक्त बबलू (उम्र32)पुत्र राजन निवासी-सपेरा बस्ती मथुरावाला थाना नेहरू कालोनी देहरादून,को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त बबलू पिछले काफी समय से अवैध गांजा व चरस की सप्लाई कर रहा है व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ, मुजफ्फरनगर आदि जगह से जावेद नाम के आदमी के माध्यम से भारी मात्रा में अवैध गांजा /चरस खरीदकर उसे देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश , विकासनगर आदि स्थानों में खासकर बस्ती में रह रहे लोगो को छोटी पुडिया बनाकर महेगें दामो में बेचता है तथा जहां-जहां डिमांड आती है उसी के हिसाब से उक्त गांजे को सप्लाई करता है, साथ ही जावेद द्वारा बताए गए व्यक्तियों को भी वह उक्त माल को सप्लाई करता है।जावेद भारी मात्रा में अवैध गांजा बिहार से कन्टेनर के माध्यम से पश्चिमी उत्तर-प्रदेश में मंगवाता है तथा उक्त कन्टेनर मरेठ, मुज्जफरनगर आदि स्थानो में खडे होते है, जहां पर उन पर रखे गांजा व चरस के बडे-बडे पैकेट पैडलर अपनी गाड़ियों में रखकर उत्तर भारत के अलग-अलग राज्यो में सप्लाई करते है। अभियुक्त भी दो-तीन दिन में एक बार अलग-अलग टैक्सी गाडियो में उक्त गांजा व चरस खरीद कर लाता है।  देहरादून में भी अभियुक्त द्वारा सपेरा बस्ती, काठ बंगला बस्ती ,मथुरा वाला बस्ती,चंद्रभागा बस्ती आदि स्थानों में सप्लाई की जाती है,अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
Comments
comment
date
latest news
26 पेटी अंग्रेजी शराब तस्करी करता एक गिरफ्तार

26 पेटी अंग्रेजी शराब तस्करी करता एक गिरफ्तार