News :
राष्ट्रपति पुलिस कलर उत्तराखंड पुलिस में वर्तमान में कार्यरत, सेवानिवृत्त अधिकारियो,कर्मियों का सम्मान:डीजीपी पंतनगर विश्विद्यालय के कुलपति चयन में यूजीसी के नियमो के उल्लंघन का हवाला देते हुए नियुक्ति रद्द की उठी मांग राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड, केंद्र मंत्री अमित शाह ने रहे शामिल नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा कांग्रेस नेता संदीप के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने लगाए शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा तुंगनाथ धाम के कपाट भारतीय हॉकी टीम ने छटवीं बार जीती एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफी वीवीआईपी मूवमेंट के चलते दून यातायात पुलिस ने शुक्रवार के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर उत्तराखंड वासियो से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के हित में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं

हरिद्वार के बुग्गावाला में ‘मशरूम ग्राम’ की हुई शुरुआत

  • Share
हरिद्वार के बुग्गावाला में ‘मशरूम ग्राम’ की हुई शुरुआत

shikhrokiawaaz.com

12/20/2025


हरिद्वार:जनपद के बुग्गावाला क्षेत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एमबी फूड्स द्वारा विकसित ‘मशरूम ग्राम’ परियोजना का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मशरूम उत्पादन किसानों के लिए कम लागत, कम भूमि और कम पानी में बेहतर आय देने वाला एक प्रभावी विकल्प है, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के साथ-साथ किसानों की आय में वृद्धि की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।
उन्होंने बताया कि ‘मशरूम ग्राम’ मॉडल से स्थानीय युवाओं, महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे गांव स्तर पर रोजगार सृजन को गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों के कल्याण को प्राथमिकता दे रही है, किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाएं लागू की जा रही हैं, जिनका सीधा लाभ देश और राज्य के लाखों किसानों को मिल रहा है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड और न्यूनतम समर्थन मूल्य जैसी योजनाएं किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि उत्तराखंड सरकार भी कृषि और बागवानी को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य में कृषि यंत्रों पर 80 प्रतिशत तक अनुदान, तीन लाख रुपये तक ब्याजमुक्त ऋण और निःशुल्क सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। पॉलीहाउस, बागवानी, मिलेट मिशन और सुगंध फसलों को बढ़ावा देकर किसानों को पारंपरिक खेती से आगे बढ़ने के अवसर दिए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गेहूं और गन्ने की खरीद पर बोनस, नई फल नीति, स्टेट मिलेट मिशन और सुगंध फसलों से जुड़ी योजनाओं के माध्यम से राज्य के किसान नई पहचान बना रहे हैं।
इसके साथ ही ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड के जरिए स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि ऐसे नवाचारों से उत्तराखंड का कृषि क्षेत्र आत्मनिर्भर बनेगा और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
उन्होंने जनसहभागिता को विकास की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए सभी से सरकार की योजनाओं में सक्रिय सहयोग की अपील की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक प्रदीप बत्रा, जिलाधिकारी,पुलिस कप्तान सहित जनपद स्तरीय अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Comments
comment
date
latest news
ग्राम क्वासी में 17 दिसंबर को होगा बहुउद्देशीय शिविर

ग्राम क्वासी में 17 दिसंबर को होगा बहुउद्देशीय शिविर