News :
8 अगस्त को 13 महिलाओं को मिलेगा तिल्लू रौतेली सम्मान 24 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा, दून पुलिस ने आरोपी को दबोचकर बरामद किया चोरी का फोन असलहे संग 2 अभियुक्त गिरफ्तार *डोईवाला में 1.21 किलो अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज* बम स्क्वाड ने बस अड्डे,रेलवे स्टेशन व घाटो पर की चेकिंग थाना छाम के निरीक्षण पर पहुँची कप्तान श्वेता, छात्राओं ने कप्तान से मिलकर जताया गौरा टीम का आभार जमीन बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी करने वाला 1 अभियुक्त गिरफ्तार बैरागीवाला मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार पुलिस के डर के कारण बाइक से रफूचक्कर होने जा रहे 02 नशा तस्करों को पुलिस ने दबोचा पंप हाउस और हॉटमिक्स प्लांट में चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार

9 वीं स्टेट क्ले कोर्ट टेनिस चैंपियनशिप का हुआ समापन

  • Share
9 वीं स्टेट क्ले कोर्ट टेनिस चैंपियनशिप का हुआ समापन

shikhrokiawaaz.com

04/21/2024


देहरादून-: राजधानी देहरादून के प्रोफेशनल लॉन टेनिस अकादमी में आयोजित हो रहे 9वें स्टेट क्ले कोर्ट चैंपियनशिप का आज रविवार को समापन हुआ हो गया,जिसमें विजेता रहे खिलाड़ियों को 26/11 मुम्बई हमलों के हीरो रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीएसएम गोविंद सिंह सिसोदिया ने विजेता पुरस्कार से सम्मानित किया।

लॉन टेनिस टूर्नामेंट में वेल्हम बॉयज, दून इंटरनेशनल स्कूल, दून इंटरनेशनल स्कूल रिवर साइड, आर्यन स्कूल और डीपीएस समेत कई स्कूलों के 90 खिलाड़ियों ने भाग लिया था,जिनके बीच महिला व पुरुष वर्ग में अलग-अलग आयु वर्ग में प्रतियोगिता आयोजित हुई। 

अंडर 10 में शिवांश रावत पुरुष व महिला वर्ग में इशानिया सिंह विजेता रही। वहीं इसी वर्ग में युवराज उपविजेता व वेदांती उपविजेता रही। 

अंडर 12 में पुरुष वर्ग में रुशील सिंघल व महिला में ईशानिया सिंह विजेता रहे।  दक्ष उपविजेता व सेहर सरन उपविजेता रहे। अंडर 14 में आरुष मंगल व दिव्या कुमावत विजेता रहे। वहीं अर्णव गर्ग व वैष्णवी बिष्ट उपविजेता रहे। 
अंडर 16 में आयोजित पुरुष डबल्स में आरुष-आरव विजेता बने वहीं महिला डबल्स में दिया-सिहर विजेता रहे। अर्चित-शौर्या उपविजेता पुरुष डबल्स व महिला डबल्स में  वैष्णवी-हरमेहर उपविजेता बने। 

अंडर 18 में पुरुष वर्ग में शिवांग वर्मा विजेता व रक्षित बजाज उपविजेता रहे। पुरुष डबल्स में शिवांग-जसकीरत विजेता व रक्षित-अरनव उपविजेता बने।
ओपन कैटेगिरी में पुरुष वर्ग में ऋतुराज सिंह पटवाल विजेता व उमाकांत उपविजेता रहे। पुरुष डबल्स में ऋतुराज-शिवांग विजेता व सागर शर्मा-उत्तरेश्वर उपविजेता रहे।

इस मौके पर मुख्य अतिथि रिटायर्ड ब्रिगेडियर गोविंद सिंह सिसोदिया ने विजेताओं और उपविजेताओं को पुरस्कृत किया।  उन्होंने खिलाड़ियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर टूर्नामेंट डायरेक्टर मोहित गोयल, शैली माकिन , उत्तरेश्वर, मैच ऑफिशियल नंदिता, जीत और खिलाड़ियों के अभिभावक भी मौजूद रहे।
Comments
comment
date
latest news
किसानों के नुकसान का सही आंकलन को 4 से 5 कृषि अधिकारियों को करें नियुक्त:भुवन कापड़ी

किसानों के नुकसान का सही आंकलन को 4 से 5 कृषि अधिकारियों को करें नियुक्त:भुवन कापड़ी