News :
8.84 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार *ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में पहाड़ी स्वाद का संगम, यात्रियों को मिल रहा खास अनुभव* *ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में पहाड़ी स्वाद का संगम, यात्रियों को मिल रहा खास अनुभव* बद्रीनाथ धाम में दिव्यता का भव्य आगमन: उद्धव-कुबेर की उत्सव डोलियाँ पहुँचीं, गूंजा “जय बद्री विशाल बद्रीनाथ धाम में दिव्यता का भव्य आगमन: उद्धव-कुबेर की उत्सव डोलियाँ पहुँचीं, गूंजा “जय बद्री विशाल* पृथ्वी को पुनर्जीवित करें वादे से......... एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने किया 50 से अधिक निरीक्षक व उपनिरीक्षक का फेरबदल आस्था का महापर्व: सुबह 08 बजे खुल गए श्री केदारनाथ धाम के कपाट, भक्तों में उत्साह चरम पर* पैसे निकालने वाले लोगो की मदद करने के बहाने बदलते थे एटीएम,3 गिरफ्तार अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे मदरसन कंपनी के श्रमिकों और प्रबंधन के बीच का विवाद सुलझा

8.84 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार

  • Share
8.84 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

04/22/2026


विकासनगर-: आपरेशन प्रहार के तहत विकासनगर पुलिस द्वारा कल देर रात चलाये एक चेकिंग आपरेशन में 25 वर्षीय एक तस्कर को 8.84 ग्राम स्मैक संग गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के विरुद्ध जनपद के अलग-अलग थानों में पूर्व से ही 8 मुकदमे दर्ज है व अभियुक्त मादक पदार्थों की तस्करी, आर्म्स एक्ट तथा अन्य आपराधिक घटनाओं में जेल जा चुका है।

विकासनगर पुलिस द्वारा आपरेशन प्रहार के तहत कल मंगलवार देर रात चलाये जा रहे चेकिंग अभियान में  
ढालीपुर गावं के रास्ते छतरी के पास एक अभियुक्त रिजवान उर्फ पटवारी(25) पुत्र शमशाद निवासी जंगलात चौकी के पास कोतवाली सहसपुर जनपद देहरादून को 8 .84 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से बरामद स्मैक की कीमत लगभग 3 लाख रुपये है।

अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर में धारा: 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त स्वंय भी नशे का आदी है। अभियुक्त द्वारा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उक्त स्मैक को कुल्हाल में एक महिला से सस्ते दामों में खरीदा गया था। अभियुक्त खुद के सेवन के साथ ही क्षेत्र के कई अन्य नशेडियों को स्मैक मंहगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था।  पुलिस के अनुसार अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी, आर्म्स एक्ट तथा अन्य आपराधिक घटनाओं में जेल जा चुका है। अभियुक्त के विरूद्ध जनपद के अलग-अलग थानों में पूर्व से 8 मुकदमे दर्ज है।
Comments
comment
date
latest news
लॉ एंड आर्डर बनाए रखने को लेकर उत्तरकाशी में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

लॉ एंड आर्डर बनाए रखने को लेकर उत्तरकाशी में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च