News :
नीट की परीक्षा को सकुशल सम्पन्न करवाने को पुलिस अधिकारियों ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण बायोडीजल फैक्ट्री फायरिंग कांड में 03 और कुख्यात चढ़े हरिद्वार पुलिस के हत्थे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशभर के सीएससी में आयोजित होगा योग शिविर का आयोजन पिस्टल का शो-ऑफ पड़ा भारी,लापरवाही से चली गोली,आरोपी गिरफ्तार नीट परीक्षा केंद्र पहुंचकर एसएसपी श्वेता चौबे ने लिया सुरक्षा तैयारियों का जायजा पासपोर्ट सत्यापन में उत्तराखण्ड पुलिस ने बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान, केंद्र सरकार ने किया सम्मानित केदारनाथ धाम में तैनात सुरक्षा बलों द्वारा चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान 7.59 ग्राम स्मैक संग 1 युवक गिरफ्तार नीट परीक्षा: परीक्षा केंद्रों से लेकर आसपास के क्षेत्र में रहेगा पुलिस का पहरा,एसपी एल एंड ओ ने चूक न करने के दिये निर्देश नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा को लेकर देहरादून में धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के आसपास सख्त प्रतिबंध

7.59 ग्राम स्मैक संग 1 युवक गिरफ्तार

  • Share
7.59 ग्राम स्मैक संग 1 युवक गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

06/20/2026



डोईवाला-: छोटे-छोटी मात्रा में नशेड़ियों से सस्ती स्मैक खरीद उसे महंगे दामो में अन्य नशेड़ियों को बेचने जा रहे एक युवक को पुलिस ने 7.59 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा कल शुक्रवार को लच्छीवाला फ्लाईओवर के नीचे चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान एक मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने एक तस्कर विशाल उर्फ गोपी(24) पुत्र लक्ष्मी चन्द निवासी दौड़बसी खत्ता, कोतवाली डोईवाला, देहरादून को 7.59 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।  अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो स्वंय भी नशे का आदी है। उसके द्वारा वह स्मैक स्थानीय नशेडियों से थोडी-थोडी मात्रा में कम दामों में खरीदी गई थी। उसके द्वारा स्मैक जमा कर अन्य नशेड़ियों को महंगे दामो में बेचने का प्लान था, जिससे वह अपने लिए नशे का सामान जुटाने को ज़्यादा पैसा जुटा सके। पुलिस द्वारा अभियुक्त की कुंडली जांचने पर वह पूर्व में भी चोरी के अभियोग में जेल जाने की जानकारी हुई।
Comments
comment
date
latest news
122.25 ग्राम स्मैक तस्करी करता एक तस्कर गिरफ्तार

122.25 ग्राम स्मैक तस्करी करता एक तस्कर गिरफ्तार