रायवाला-: नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही में रायवाला पुलिस टीम ने 1 अभियुक्त को 7.30 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
कोतवाली रायवाला पुलिस द्वारा कल गुरुवार की देर रात रायवाला क्षेत्रान्तर्गत खाण्ड गांव के पास स्थित सर्विस मार्ग पर चैकिंग के दौरान एक मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त शिवा तोमर(25) पुत्र रोहन लाल निवासी पावन धाम चौक प्लाट न0 02 भुपतवाला, जिला हरिद्वार को 7.30 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त से बरामद स्मैक की कीमत
2 लाख 10 हज़ार रुपये है।
अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली रायवाला में धारा: 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।