News :
फायरिंग, रंगदारी मामले में फरार ईनामी महिला सोनीपत से गिरफ्तार नारियल पानी को लेकर हुए विवाद में ठेले मालिक ने ग्राहक को पीटा, गिरफ्तार *इग्नू ने शुरू किया एक वर्षीय विकास अध्ययन में एमए कार्यक्रम, प्रवेश की अंतिम तिथि 15 सितंबर* राजीव गांधी अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम में जाम टकराते, हुड़दंग करते 3 हरियाणा के युवक गिरफ्तार 14 से 30 सितंबर तक जनपद में स्कूल से लेकर कार्यालयों, फैक्ट्रियों में चलेगा नशामुक्ति विशेष शपथ अभियान,डीएम करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ ऋषिकुल बनेगा आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा का प्रमुख केंद्र अधिवक्ताओं के लिए प्रस्तावित आफिस को बिल्डिंग डिज़ाइन व निर्माण कार्य पर डीएम ने एमडीडीए अधिकारियों की ली बैठक अपने महंगे शौकों को पूरा करने के लिए अभियुक्त देता था वाहन चोरी को अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार नन्दा देवी जातयात्रा के हर पड़ाव पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व यात्रा की सुरक्षा का जिम्मा संभाले है जवान मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के पास हुड़दंग करने वाले 6 युवक गिरफ्तार*

  • Share
रेलवे स्टेशन के पास हुड़दंग करने वाले 6 युवक गिरफ्तार*

shikhrokiawaaz.com

05/27/2026

देहरादून:जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और मारपीट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। 
जिस क्रम में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दून पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास आपस में मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले छह युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस कप्तान देहरादून के निर्देशन में जिलेभर में ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, जो सार्वजनिक स्थानों पर लड़ाई-झगड़ा, हुड़दंग या लोक शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस टीमों को अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से सामने आया, जिसमें कुछ युवक देहरादून रेलवे स्टेशन के पास आपस में मारपीट करते दिखाई दिए। वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। 
जिस क्रम में कोतवाली नगर पुलिस ने वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान के लिए जांच शुरू की। पूछताछ और पतारसी के दौरान जानकारी मिली कि सभी युवक पटेलनगर क्षेत्र के ब्रह्मपुरी और चमनपुरी इलाके के रहने वाले हैं।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज बुधवार को वीडियो में दिखाई दे रहे सभी छह युवकों 1.फैजान (23 वर्ष) पुत्र मोहम्मद आसिम, निवासी 1084 लोहिया नगर, ब्रह्मपुरी,2.साहिल (22 वर्ष) पुत्र सलीम अहमद, निवासी मकान नंबर-03, चमनपुरी, निकट पुलिस चौकी बाजार, कोतवाली पटेलनगर,3.सुहैल (23 वर्ष) पुत्र मोहम्मद हारून, निवासी ब्रह्मपुरी निरंजनपुर,4.सारिक(25 वर्ष) पुत्र सब्बन खान,निवासी ब्रह्मपुरी निरंजनपुर, 5.अरशद (19 वर्ष) पुत्र मोहम्मद शब्बीर, निवासी ब्रह्मपुरी,6.जुनैद (19 वर्ष) पुत्र मोहम्मद हारून, निवासी ब्रह्मपुरी, को गिरफ्तार कर लिया।
उक्त युवक उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। टिकट घर पर लाइन में खड़े होने के दौरान कुछ अन्य युवकों से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर मामला मारपीट तक पहुंच गया और रेलवे स्टेशन के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
दून पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत ऐसे मामलों में लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि शहर में शांति व्यवस्था बनी रहे।
Comments
comment
date
latest news
केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग का पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने किया निरीक्षण

केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग का पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने किया निरीक्षण