News :
सपेरों की आड़ में चोरी का खेल! नैनीताल पुलिस ने 25 लाख के जेवरात संग 3 शातिर दबोचे बद्रीनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल, पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी कामना यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले चालको को नैनीताल पुलिस ने सिखाया सबक देर रात शिफ्ट ख़त्म कर घर लौट रहे व्यक्ति को किडनैप कर 2 स्कूटी सवार ने मारपीट कर लूट की डीएम सविन बंसल ने किया आधुनिक एनआईसी कार्यालय का किया उद्घाटन 678 ग्राम चरस संग 1 तस्कर गिरफ्तार अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का एसटीएफ़, दून पुलिस ने किया खुलासा, 5 सटोरी गिरफ्तार केदारनाथ धाम में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली मजबूती,सीएम धामी ने किया अस्पताल का शुभारंभ हरिद्वार पुलिस ने 4 माह से लापता मानसिक रूप से बीमार युवक को परिजनों से मिलाया एसएसपी श्वेता चौबे ने जवानों संग दौड़कर,परेड में दिखा अनुशासन और फिटनेस का दम

झूलापुल डाकपत्थर के पास गौवंश का कटान करने वाले 6 अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
झूलापुल डाकपत्थर के पास गौवंश का कटान करने वाले 6 अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

04/03/2025


विकासनगर-: कोतवाली विकासनगर के सिरमौर बॉर्डर पर सोमवार को गौकशी की घटना के बाद कल बुधवार को विकासनगर के झूलापुल डाकपत्थर के पास एक बछड़े का सिर कटा हुआ मिलने से हिन्दू समुदाय के लोगो में जमकर गुस्सा फूटा। हिन्दू समुदाय के लोगो  द्वारा पुलिस के खिलाफ जमकर रोष व्यक्त किया गया। पुलिस द्वारा मामले में त्वरित एक्शन करते हुए आज 6 अभियुक्तो को गौकशी के कटान में इस्तेमाल हथियारों के संग गिरफ्तार किया है। काटा गया बछड़ा अभियुक्तो द्वारा डाकपत्थर बैराज के पास से उठाया था। अभियुक्त पूर्व में भी गौकशी व एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुके है।



कल बुधवार को  कोतवाली विकासनगर को डाकपत्थर क्षेत्र स्थित बैराज झूला पुल के पास एक गौ-वंश पशु के अवशेष पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई।जिसपर विकासनगर से पुलिस टीम मौके पर पहुँची तो पुलिस को  झूलापुल डाकपत्थर के पास एक गौ-वंश पशु का सिर पडा मिला। वहीं सोमवार को सिरमौर-विकासनगर बॉर्डर पर गौकशी की घटना के बाद बुधवार को एक बार फिर विकासनगर में गौकशी की घटना केबाद हिन्दू समुदाय के लोगो द्वारा पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर अभियुक्तो की जल्द से जल्द गिरफ़्तारी की मांग की गई।  मामले में विकासनगर पुलिस द्वारा अज्ञात गौतस्करों के खिलाफ धारा 196(1)/299 भा0न्या0सं0 व धारा 3/5/11 उ0गौ0स0 अधि0 में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की।


वहीं राजधानी में लगातार बढ़ती गौकशी की घटना के खिलाफ पुलिस कप्तान अजय सिंह द्वारा अलग-अलग पुलिस टीम गठित की। गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से घटना में संलिप्त संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित कर मुखबिरी तंत्रो को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में पशु चोरी व गौकशी के अपराध में संलिप्त अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।


 पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तो के कड़े सर्च अभियान के क्रम में आज गुरुवार को पुलिस टीम द्वारा एक मुखबिर की सूचना पर डाकपत्थर बैराज निकट कूडा घाटी यमुनानदी के किनारे से 6 अभियुक्तों 1- अब्दुल रहमान(30) पुत्र इरफान निवासी कुंजा ग्रांट, कोतवाली विकासनगर, देहरादून,2- शहबान (20) पुत्र इरफान निवासी कुंजा ग्रांट, कोतवाली विकासनगर, देहरादून, उम्र 3-  राशिद उर्फ नीलू(40) पुत्र अख्तर निवासी कुंजा ग्रांट, कोतवाली विकासनगर, देहरादून, 4-  शौकीन उर्फ लुटिया पुत्र स्वर्गीय लतीफ निवासी कुंजा ग्रांट, कोतवाली विकासनगर, देहरादून 5- आशिक(28) पुत्र सलीम निवासी कुंजाग्रांट, कोतवाली विकासनगर, देहरादून,6-  सुलेमान(55) पुत्र वाहिद निवासी ग्राम कुंजा, थाना विकास नगर, जनपद देहरादून के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 चापड, 02 धारदार खुखरी, पशु कटान के उपकरण तथा दो लकड़ी के गुटके बरामद किये गए। 


पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सभी अभियुक्त यमुना नदी के किनारे आवारा पशुओं को पकड़कर उन्हें जगंल में ले जाकर उनको काटकर उनका उनका मांस बेच देते हैं। अभियुक्तो द्वारा गौमांश बेचकर मोटा मुनाफा कमाया जाता था। अभियुक्तो द्वारा कुछ दिनों पूर्व डाकपत्थर बैराज के पास से एक बछड़े को पकड़कर नदी किनारे ले जाकर उसे काटा गया था।


गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध जनपद के अलग-अलग थानों में चोरी, नकबजनी, एनडीपीएस तथा गौकशी के कई अभियोग पंजीकृत हैं।  जिसमें अभियुक्त पूर्व में भी जेल जा चुके हैं।  

Comments
comment
date
latest news
एक बाइक में सवार 5 युवकों की पुलिस ने उतारी खुमारी, बाइक सीज

एक बाइक में सवार 5 युवकों की पुलिस ने उतारी खुमारी, बाइक सीज