News :
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में एबीवीपी ने अध्यक्ष समेत 3 पदों पर की जीत हासिल सुपारी किलर जैकी व उसके 2 साथियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में मुक़दमा दर्ज सार्वजनिक जगह झगड़ा करने वाले 5 युवक गिरफ्तार बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी जांच, 48 मार्गों का निरीक्षण करेगा प्रशासन 55 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, पंजाब से एक साइबर आरोपी गिरफ्तार* कालिंदी खाल में एसडीआरएफ का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन, सभी 19 ट्रेकर्स सकुशल निकाले गए एमबीबीएस दाखिला फर्जी प्रमाणपत्र मामले में 2 अभियुक्त और गिरफ्तार कालिंदी खाल से 11 ट्रैकर्स सकुशल रेस्क्यू, खराब मौसम के चलते शेष 8 को कल किया जाएगा रेस्क्यू जन समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश परचून की दुकान की आड़ में स्मैक बेचता युवक गिरफ्तार

सार्वजनिक जगह झगड़ा करने वाले 5 युवक गिरफ्तार

  • Share
सार्वजनिक जगह झगड़ा करने वाले 5 युवक गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

09/29/2026


देहरादून-: मालदेवता क्षेत्र में शोर शराबा व आपस मे झगड़ा करते 5 युवको को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

28 सितंबर की देर रात्रि थाना रायपुर को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि मालदेवता क्षेत्र में कुछ व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर जोर-जोर से शोर शराबा करते हुए आपस में झगड़ा कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची। मौके पर जानकारी करने पर पता चला कि किसी बात को लेकर दोनो पक्षों में विवाद हो गया, जिस कारण दोनो ही पक्ष आपस मे लडाई-झगडा करने लगे।

पुलिस टीम द्वारा दोनो पक्षों के लोगों को समझाने का प्रयास किया तो दोनो ही पक्ष और अधिक उग्र होकर एक दूसरे के साथ गाली गलौच व धक्का मुक्की करने लगे।  मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की सम्भावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा दोनो पक्षों के 05 व्यक्तियों 1- सक्षम खत्री(25) पुत्र सतेन्द्र सिंह निवासी अपर नेहरूग्राम, रिंग रोड, देहरादून, 2- रिशू(24) पुत्र रविन्द्र सिंह निवासी अपर तुनवाला, रायपुर, 3- हर्ष जितलवान(19) पुत्र अजय सिंह निवासी साकेत कालोनी कण्डोली, रायपुर, देहरादून,4- देव सिंह रावत(20)पुत्र धीरेन्द्र सिंह निवासी एम0डी0डी0ए0 कॉलोनी, डालनवाला, देहरादून, 
5- ध्रुव तोमर(21)पुत्र प्रताप सिंह निवासी अमन विहार रायपुर, देहरादून।को गिरफ्तार किया गया।
Comments
comment
date
latest news
आधी रात में सड़कों पर नशे में हुड़दंग करना दिल्ली,गाजियाबाद के युवको को पड़ा भारी, चालक गिरफ्तार

आधी रात में सड़कों पर नशे में हुड़दंग करना दिल्ली,गाजियाबाद के युवको को पड़ा भारी, चालक गिरफ्तार