News :
आर्मी व अर्धसैनिक बलों की जनगणना हेतु सैन्य-अर्धसैनिक कर्मियों की ट्रेनिंग शुरू खोई उम्मीद को अपनी हार न मानने वाली कोशिश से जिंदा रखते एएसआई विजय रतूडी राजनीतिक दलों के धरना-प्रदर्शन का आम जनता पर असर, आवाज उठाने के साथ जनता की सुविधा भी जरूरी नशे का माल खरीदने को 2 युवको ने चुराई 3 बाइक, गिरफ्तार जन्माष्टमी पर शानदार प्रस्तुति देने वाले छात्रों व शिक्षको को कप्तान श्वेता ने किया सम्मानित डोईवाला क्षेत्र में हुई वाहन लूट की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा देहरादून में कांग्रेस का हल्लाबोल, मुख्यमंत्री आवास कूच के लिए सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता* *फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले गन हाउस मालिक को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार* सड़को पर जाम टकराने वालो को पुलिस ने करवाई थाने की सैर,20 शराबी पकडे ऑपरेशन हॉटस्पॉट-2026 में नैनीताल पुलिस की बड़ी कामयाबी, अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़

बिजली परियोजना के 8 लाख का माल चुराने वाले 4 गिरफ्तार

  • Share
बिजली परियोजना के 8 लाख का माल चुराने वाले 4 गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

07/05/2026


कर्णप्रयाग-: कर्णप्रयाग अंतर्गत आर.डी.एस.एस. परियोजना के तहत नौटी, पुडियाणी एवं जाख गांवों में चल रहे बिजली लाइन बदलने के कार्य को साइट्स पर रखे 8 लाख रुपये कीमत के बिजली के सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। कर्णप्रयाग पुलिस ने त्वरित एक्शन व फ़ास्ट ट्रैकिंग करते हुए 24 घंटो के अंदर 4 अभियुक्तो को चोरी के पूरे माल के साथ गौचर चौकी क्षेत्र में पकड़ा। 

कल शनिवार को टी.एस. पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में साइट इंजीनियर नकुल कुमार, निवासी जमुई (बिहार) द्वारा कोतवाली कर्णप्रयाग में तहरीर दी गई कि आर.डी.एस.एस. परियोजना के अंतर्गत कर्णप्रयाग क्षेत्र के नौटी, पुडियाणी एवं जाख गांवों में बिजली लाइन बदलने का काम चल रहा है। जिसके लिए उक्त साइट्स पर लगभग 1100 मीटर पीवीसी (ए0बी0सी0) केबल, 3-4 कुंतल एल्युमीनियम वायर एवं हार्डवेयर सामग्री रखी गयी थी, जोकि अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है।

सरकारी माल में सेंधमारी कर लाखो का माल चोरी करने के मामले में पुलिस कप्तान चमोली द्वारा गम्भीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक विनोद थपलियाल के निर्देशन में एक पुलिस टीम गठित कर अभियुक्तो की धरपकड़ को आदेशित किया।

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास गहन सुरागरसी एवं पतारसी करते हुए आने-जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी फुटेज बारीकी से खंगालते हुए घटना की रात  एक संदिग्ध छोटा हाथी (लोडर) वाहन की आवाजाही नोटिस की। जिस विषय मे पुलिस ने और जानकारी हासिल करते हुए कल शनिवार दोपहर गौचर पुलिस चौकी द्वारा उक्त संदिग्ध वाहन यूपी 14 एसटी 4911 को रोककर तलाशी ली। पुलिस टीम ने गाड़ी से घटना में चोरी किया गया  बिजली का सामान
08 बंडल पीवीसी (ए0बी0सी0) केबल वायर, 7 बंडल एल्युमीनियम वायर व 4 कट्टे हार्डवेयर एसेसरीज कुल 8 लाख रुपये कीमत का माल बरामद किया।

पुलिस द्वारा घटना में 4 अभियुक्तो 
1-मो. दानिश(23)  पुत्र राशिद निवासी ग्राम महमूनपुर टिगरी थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद उ. प्र.,
2-चाँद मोहम्मद(20) पुत्र इलियास निवासी ग्राम महमूनपुर टिगरी थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद उ. प्र.,
3-फरमान(30)पुत्र बाबूखान निवासी ग्राम सैमरी थाना राजपुरा जनपद सम्भल उ. प्र., 4-सुएब(23) पुत्र सालउद्दीन निवासी ग्राम शिकारपुर थाना शिकारपुर जनपद बुलंदशहर उ. प्र. को गिरफ्तार किया है।

अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0-21/2026, धारा 303(2)/317(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।
Comments
comment
date
latest news
त्योहारी सीजन में सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के निरीक्षक में कप्तान पहुँचे विकासनगर

त्योहारी सीजन में सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के निरीक्षक में कप्तान पहुँचे विकासनगर