News :
4 पेटी देशी शराब संग 3 शराब तस्कर गिरफ्तार 4 पेटी देशी शराब संग 3 शराब तस्कर गिरफ्तार पत्नी से मारपीट व तीन तलाक देने वाला पति गिरफ्तार *शराब के नशे में धुत पत्नी से मारपीट व हो हल्ला मचाने वाला पति गिरफ्तार* पहाड़ी थीम पर सजा अलंकार ज्वेलर्स का नया शोरूम, भानियावाला में 14 सितंबर को भव्य उद्घाटन हरीश रावत के ओएसडी चंदन सिंह जीना पर ई डी की कार्रवाई पर भड़के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल बडोवाला फायरिंग कांड का अभियुक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार, पूर्व प्रेमिका ने दी थी सुपारी, साथी संग गिरफ्तार केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, एसपी ने रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण* उत्तराखंड में 15 सितंबर से शुरू होगा गड्ढामुक्ति अभियान, सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने की तैयारी* पुतिन पहुंचे नई दिल्ली, पीएम मोदी से आज होगी द्विपक्षीय वार्ता*

4 पेटी देशी शराब संग 3 शराब तस्कर गिरफ्तार

  • Share
4 पेटी देशी शराब संग 3 शराब तस्कर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

09/13/2026


देहरादून-: नशा तस्करों के खिलाफ दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही में दून पुलिस ने आज थाना नेहरूकालोनी व थाना रायवाला क्षेत्र से 3 शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लगभग 04 पेटी देसी शराब बरामद की हैं।


आज रविवार को थाना नेहरुकालोनी पुलिस द्वारा क्षेत्र अंतर्गत एक अभियुक्त रोहित कुमार(26) पुत्र वीरेंद्र निवासी आदर्श कॉलोनी 6 नंबर पुलिया हनुमान वाली गली रायपुर जनपद देहरादून को 51 पव्वे टेट्रा पैक माल्टा देशी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार  अभियुक्त के विरुद्ध थाना नेहरू कालोनी पर मु0अ0सं0-373/2026  धारा – 60 आबकारी अधिनियम  पंजीकृत किया गया । 


 थाना रायवाला पुलिस ने क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग स्थानों से 02 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों

अजय(18) पुत्र राजेन्द्र निवासी बापूग्राम गली न0 1 चौकी आईडीपीएल कोतवाली ऋषिकेश देहरादून उत्तराखण्ड

 के कब्ज़े से पुलिस ने 60 ट्रेटा पैक माल्टा मसालेदार देशी अवैध शराब व शराब तस्करी में इस्तेमाल स्कूटी स0  यूके 07 जे 2382 को सीज़ किया गया। वहीं दूसरे अभियुक्त

सतीश जाटव(37) पुत्र कलीराम जाटव निवासी गली न0 05 शान्तिनगर ऋषिकेश जनपद  देहरादून उत्तराखण्ड से 

56 ट्रेटा पैक माल्टा मसालेदार देशी  शराब बरामद की है। रायवाला पुलिस ने दोनो कार्यवाही में कुल 116 ट्रेटा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब बरामद की है। दोनो अभियुक्तों के विरुद्ध आब0अधि0 में मुकदमा दर्ज किया है।

Comments
comment
date
latest news
5.77 ग्राम अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

5.77 ग्राम अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार