News :
नरकोटा में सम्राट होटल के समीप स्कॉर्पियो वाहन दुर्घटनाग्रस्त 1किलो 296 ग्राम गांजे संग महिला गिरफ़्तार देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का शुभारंभ, विकास को मिलेगी नई दिशा डीजीसीए के नए नियम के खिलाफ हेलीकाप्टर ऑपरेटरों की आज से हड़ताल गोरखा समाज की वीरता और संस्कृति को सीएम धामी ने बताया उत्तराखंड की पहचान,महोत्सव में लिया हिस्सा खेल महाकुम्भ-2026 का भव्य समापन, देहरादून ने जीती मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक हरकतें करने वाले आरोपी पिता पर कार्यवाही चोरी की घटना को अंजाम देने को रेकी करने आये बदमाशो व पुलिस में मुठभेड़, दोनो बदमाश घायल फूलों की घाटी शीतकाल के लिए हुई बंद उत्तराखंड की संस्कृति और विकास को नई पहचान देने पर जोर, कौथिग में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी

चोरगलिया में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत 35 बाइकें सीज

  • Share
चोरगलिया में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत 35 बाइकें सीज

shikhrokiawaaz.com

05/13/2026

नैनीताल: जनपद में यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस कप्तान डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन पर चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत चोरगलिया क्षेत्र में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।
जिस क्रम में प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में सघन चेकिंग और पैदल गश्त की। इस दौरान ऐसे बाइक सवारों को चिन्हित किया गया जो बिना नंबर प्लेट या नंबर प्लेट हटाकर सड़कों पर वाहन दौड़ा रहे थे और हुड़दंग मचा रहे थे।
अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 35 बाइकों को सीज किया, जिसमें कुंवरपुर चौकी क्षेत्र से 15 और थाना चोरगलिया क्षेत्र से 20 बाइकें शामिल हैं। पुलिस के अनुसार कई वाहन अब भी थाने और चौकी परिसर में निरुद्ध हैं।
पुलिस ने अभिभावकों की जिम्मेदारी पर भी चिंता जताई है। अधिकारियों का कहना है कि कई मामलों में नाबालिग या युवक बिना नंबर प्लेट के बाइक घरों में खड़ी करते हैं, लेकिन परिवार के लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं। पुलिस ने चेतावनी दी कि ऐसी लापरवाही भविष्य में गंभीर हादसों या अपराधों को बढ़ावा दे सकती है।
एसएसपी नैनीताल ने संदेश दिया है कि जिले में कानून व्यवस्था बिगाड़ने और पहचान छिपाकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Comments
comment
date
latest news
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशभर के सीएससी में आयोजित होगा योग शिविर का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशभर के सीएससी में आयोजित होगा योग शिविर का आयोजन