News :
13 सीओ को मिली उनकी नवीन तैनाती,एएसपी देवव्रत को भेजा हरिद्वार डीएम व कप्तान ने किया मोहब्बेवाला के घटनास्थल का निरीक्षण, एनएच के अधिकारियों को समाधान निकालने को दिए निर्देश मजबूत एम-पैक्स से मजबूत गांव, मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखंड : सीएम धामी प्रथम व द्वितीय चरणों मे कॉलेज पाने वाले सभी छात्रो के प्रमाणपत्रों की जांच शुरू पुरकुल गांव से शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प’ अभियान, एक ही जगह मिलीं कई सरकारी सेवाएं 1100 से अधिक CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद लाखों की चोरी का खुलासा* शराब पीकर वाहन चलाता युवक गिरफ्तार पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद

युवती के साथ मारपीट करने वाले 3 युवक पकड़े

  • Share
युवती के साथ मारपीट करने वाले 3 युवक पकड़े

shikhrokiawaaz.com

04/13/2025


देहरादून-: सहस्त्रधारा रोड पर एक युवती से झगड़ा व मारपीट करने वाले एक वीडियो पर राजपुर पुलिस द्वारा एक्शन लेते हुए तीनो युवको को हिरासत में ले लिया है। युवको की गाड़ी को पुलिस ने सीज किया है।


 आज रविवार को सोशल मीडिया में प्रसारित एक वीडियो में सहस्त्रधारा रोड़ पर एक लड़की व तीन लड़के आपस में झगड़ा करते व युवती से मारपीट करते दिखे।


लॉ एंड आर्डर को हाथ मे लेते हुए सार्वजनिक तरीके से शांति भंग करने व युवती से मारपीट करने के उक्त वीडियो का पुलिस कप्तान अजय सिंह द्वारा संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष राजपुर को युवको पर कार्यवाही के आदेश दिए। राजपुर पुलिस द्वारा वायरल वीडियो की जांच कर उक्त वीडियो में लड़को के पास दिख रही 2 दोपहिया गाड़ियों यूके07 डीएस 2972 व यूके07 एफएम 8491 के माध्यम से जानकारी प्राप्त करते हुए वीडियो में दिख रहे तीनो युवकों 1- प्रमोद सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी ग्राम झलपड़ी श्रीकोट, पौड़ी गढ़वाल, 2- आकाश सिंह पुत्र जनबल्लभ सिंह निवासी जलपाड़ी श्रीकोट पौड़ी गढ़वाल व 3- गौरव रावत पुत्र सुखदेव सिंह निवासी झलपाड़ी पौड़ी गढ़वाल को चौकी बुलाकर उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई। पुलिस ने दोनो दोपहिया वाहनों को सीज किया है।


 मामले में युवती द्वारा पुलिस को शिकायत दर्ज करवाने पर युवको के खिलाफ अलग से कार्यवाही की जाएगी।

Comments
comment
date
latest news
मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज