News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

कांजल की लकड़ी की तस्करी करते 3 तस्कर गिरफ्तार

  • Share
कांजल की लकड़ी की तस्करी करते 3 तस्कर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

02/28/2024


उत्तरकाशी: जनपद उत्तरकाशी मे अवैध नशे एवं अन्य काले धन्धे में लिफ्त माफियाओं के खिलाफ उत्तरकाशी के पुलिस कप्तान अर्पण यदुवंशी एक्शन मोड़ पर नज़र आये। उनके द्वारा अधीनस्थ सभी अधीकारियों को संदिग्ध गतिविधियों एवं तस्करों पर कड़ी नजर रखते हुये सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गए। आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पारदर्शी एवं शान्तिपूर्ण चुनाव हेतु अवैध/संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुये पुलिस लगातार मुस्तैदी के साथ चैकिंग कर रही है।
जिसके क्रम में पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी प्रशान्त कुमार के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक धऱासू दिनेश कुमार  के नेतृत्व में धरासू पुलिस टीम द्वारा आज तडके करीब 06.00 बजे नगुण बैरियर से कांजल-काठ की लकड़ी की तस्करी करते हुये देवेन्द्र पुत्र भैरो सिंह निवासी ग्राम पटाली थाना ऊखीमठ रुद्रप्रयाग (उम्र-38 वर्ष) श्याम बहादुर पुत्र मोती राम निवासी मच्छी गली निकट घंटाघर सहारनपुर उत्तर-प्रदेश मूल निवासी सीमकुट नेपाल (उम्र- 40 वर्ष) व रोशन बहादुर  पुत्र सुनम बहादुर निवासी उपरोक्त (उम्र- 25 वर्ष) नाम के 03 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से 192 नग प्रतिबंधित कांजल की लकड़ी बरामद की गयी। तस्कर वाहन संख्या (यूके10टीए-3636) बोलेरो से लकड़ी की तस्करी कर रहे थे। जिन्हें कि पुलिस ने नगुण बैरियर पर दबोच लिया ।
पूछताछ करने पर पता लगा कि अभियुक्त इस लकड़ी को मानपुर-किशनपुर के जंगलों से काटकर ला रहे थे। जिसको वह सहारनपुर उत्तरप्रदेश में बेचने की फिराक मे थे। पुलिस द्वारा तस्करों व लकड़ी को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।
Comments
comment
date
latest news
शांति व्यवस्था भंग करने व कश्मीरी छात्रों को परेशान करने वाले के विरुद्ध होगी सख्त कार्यवाही:एसएसपी अजय सिंह

शांति व्यवस्था भंग करने व कश्मीरी छात्रों को परेशान करने वाले के विरुद्ध होगी सख्त कार्यवाही:एसएसपी अजय सिंह