News :
पत्नी की गोली मारकर हत्या, कंट्रोल रूम को फोन कर पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

300 किलो गौमांस तस्करी करते 3 तस्कर गिरफ्तार

  • Share
300 किलो गौमांस तस्करी करते 3 तस्कर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

10/16/2025


बहादराबाद-:  थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा आज गुरुवार को बहादराबाद में चेकिंग कर दौरान रुड़की से हरिद्वार की तरफ आते एक वाहन से 300 किलोग्राम गौमांस बरामद किया है। पुलिस ने 2 तस्करो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तो के एक और साथी को पकड़ा है। पुलिस ने गौमांस को नष्ट कर दिया है।


पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि आज गुरुवार को बहादराबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान रुड़की से हरिद्वार की ओर आती हुई एक इण्डिका कार को पुलिस टीम ने रूकने का इशारा किया तो चालक द्वारा उल्टा तेजी से कार हरिद्वार की तरफ भगा दी। कार चालक को भागता देख पुलिस द्वारा तुरंत कंट्रोल रूम को सूचित किया। जिसके परिणाम स्वरूप थाना मोबाइल व हाइवे पेट्रोल कार द्वारा अभियुक्तो की कार को क्रिस्टल वर्ल्ड के पास घेरकर रोक लिया व कार में सवार दो व्यक्तियों गुल मोहम्मद पुत्र मोहम्मद अली निवासी मीना बाजार बुलंदपुर थाना देवबंद जनपद सहारनपुर व शोभन पुत्र रईस निवासी फौलाद पूरा सियापला रोड थाना देवबंद जनपद सहारनपुर, उ०प्र० को पकड़ लिया।पुलिस द्वारा कार की तलाश लेने पर कार के अंदर से 08 कट्टो के अंदर से 300 किलोग्राम गोमांस बरामद किया।


कप्तान प्रमेन्द्र ने बताया कि अभियुक्तो द्वारा पकड़ा गया गोमांस  ग्राम भांरापुर व जमालपुर में सप्लाई किया जाना था। घटना में सामने आए एक और अभियुक्त नदीम पुत्र सलीम निवासी ग्राम भांरापुर थाना बहादराबाद को शांतरसा क्षेत्र से हिरासत में लिया गया है। 

पुलिस द्वारा मौके पर ही पशु चिकित्सक को बुलाकर बरामद गोमांस के नमूने लिए गए व बरामद संदिग्ध गोमांस कोअम्लीय छिड़काव कर नष्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।  एक फरार अभियुक्त की तलाश की जा रही है।




Comments
comment
date
latest news
एसटीएफ को मिली सफलता, डिजिटल अरेस्ट मामले में करोड़ो की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

एसटीएफ को मिली सफलता, डिजिटल अरेस्ट मामले में करोड़ो की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार