News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

जमीनों की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के गैंगलीडर सहित 3 गिरफ्तार

  • Share
जमीनों की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के गैंगलीडर सहित 3 गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

05/12/2025


देहरादून:राजधानी में भूमि अपराधों में लिप्त भू-माफियाओं के विरुद्ध एसएसपी अजय सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में उक्त अपराध में शामिल अभियुक्तों के विरुद्ध गुंडा तथा गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।
जिस क्रम में रायपुर पुलिस के द्वारा भूमि धोखाधड़ी में लिप्त 3 अभियुक्तों 1. नीरज शर्मा पुत्र महेश चन्द शर्मा निवासी सी- 2 कासा टैरेजा अपार्टमेन्ट कैनाल रोड देहरादून, हाल पता 1 गोपाल विहार डांडा लखौण्ड सहस्त्रधारा रोड रायपुर, देहरादून 2.आशु शर्मा पत्नी नीरज शर्मा तथा 3.अंजली शर्मा पत्नी दिनेश चन्द निवासी मौहल्ला किला पुरानी सब्जी मण्डी काशीपुर,उधमसिंह नगर व 4. कु0 ज्योति पंवार पुत्री सोहन सिंह पंवार निवासी लेन न0 -2 शिवगंगा एनक्लेव डाण्डा लखौंड थाना रायपुर, देहरादून, जो पिछले काफी समय से भूमि धोखाधड़ी के मामलों में लिप्त थे तथा जिनके विरुद्ध जनपद के अलग- अलग थानो  में भूमि धोखाधड़ी के सम्बंध में कई अभियोग पंजीकृत थे, के विरुद प्रभावी कार्यवाही करते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
एसएसपी देहरादून द्वारा उक्त प्रकरण में शामिल अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किये गए उक्त निर्देशो के अनुपालन मे थानाध्यक्ष रायपुर के नेतृत्व के थाना रायपुर पर पुलिस टीम गठित की गयी, गठित टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आज सोमवार को उक्त प्रकरण में शामिल वांछित गैंगलीडर नीरज शर्मा सहित 03 अभियुक्तों को रायपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
Comments
comment
date
latest news
पौड़ी पुलिस का नशा तस्करी नेटवर्क पर वार, मुख्य सप्लायर मोदीनगर से गिरफ्तार

पौड़ी पुलिस का नशा तस्करी नेटवर्क पर वार, मुख्य सप्लायर मोदीनगर से गिरफ्तार