News :
शहीदी दिवस पर पदयात्रा का आयोजन सीएम ने किया 401.86 करोड़ रुपये की 74 विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण विकास की राह पर तेज कदम: धामी सरकार के चार साल पूरे परिजनों को बिन बताए घर से गयी महिला को पुलिस ने पुणे से किया सकुशल बरामद काठगोदाम में बड़ी कार्रवाई: 27 लाख की स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार खुलेआम सड़क पर गुंडागर्दी करते, युवक से मारपीट करते 4 गिरफ्तार टोटके के नींबू मिर्च बेचने के बहाने खुद बंद करने घरो पर लगाते थे नज़र, 3 गिरफ्तार चमक के पीछे का छल: फर्जी हॉलमार्क से लाखों की ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार सीएम धामी ने अपने कैबिनेट के बीच बांटे विभाग, गृह, कार्मिक महत्वपूर्ण विभागों समेत 18 विभाग धामी के अंतर्गत ईद की नमाज के मौके पर जानलेवा हमला करने वाला 1 गिरफ्तार

1 किलो से ज्यादा चरस के साथ 3 अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
1 किलो से ज्यादा चरस के साथ 3 अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

08/14/2024

उत्तरकाशी:ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 को सफल बनाने हेतु उत्तरकाशी के पुलिस कप्तान अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में जनपद पुलिस लगातार सक्रिय हैं।
जिस क्रम में कोतवाली मनेरी प्रभारी निरीक्षक मनोज असवाल एवं प्रभारी एसओजी प्रमोद उनियाल के नेतृत्व में मनेरी पुलिस व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम द्वारा सटीक जानकारी जुटाते हुये कल देर रात मनेरी मल्ला से आगे यूपीसीएल पावर हाउस के नीचे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के पास खण्डर से 3 युवको मनवीर सिंह राणा(उम्र27) पुत्र मदन सिंह राणा निवासी पिलंग, भटवाडी उत्तरकाशी,देवेन्द्र सिंह(उम्र32) पुत्र मदन सिंह निवासी उपरोक्त, व जितेन्द्र सिंह(उम्र28) पुत्र बचन सिंह निवासी उपरोक्त,को क्रमशः 446 ग्राम, 434 ग्राम व 150 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है,युवकों के पास से कुल 1 किलो 30 ग्राम चरस बरामद हुई है।पुलिस द्वारा अभियुक्तों के  आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस कप्तान अर्पण यदुवंशी ने बताया  कि उत्तरकाशी के सदूरवर्ती क्षेत्रों में अवैध नशे, अफीम, चरस आदि की लगातार तस्करी की जानकारी पर हमने ऐसे संदिग्ध क्षेत्रों मे पुलिस को एक्टिव किया हुआ है,कल देर रात मनेरी क्षेत्र में पुलिस व एसओजी की टीम द्वारा चरस की बरामदगी की गयी है। तस्करी मे लिप्त 3 युवकों को गिरफ्तार किया गया है, उक्त तीनों युवक स्थानीय हैं। यह चरस को खुद तैयार करके उसे अच्छे मुनाफे में बेचने की फिराक में थे।चरस की रिकवरी करने वाली टीम की सरहाना करते हुये उनके द्वारा टीम को 25 सौ रुपए के पारितोषिक से सम्मानित किया गया।
वर्ष 2024 में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के 12 मामलों में 15 नशा तस्करों गिरफ्तार कर 9.8 किग्रा चरस, 22.65 ग्राम स्मैक तथा 1.5 किग्रा अफीम की बरामदगी की गयी है।
Comments
comment
date
latest news
पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में युवाओं के साथ साथ बुजुर्गों में भी उत्साह

पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में युवाओं के साथ साथ बुजुर्गों में भी उत्साह