News :
आईजी ने दून पुलिस अधिकारियो की ली अपराध समीक्षा बैठक, 49 कर्मियों के कार्य को सराहा आरएसएस ने स्वयंसेवकों संग निकाली पद यात्रा ठेली लगाने के विवाद में हुए जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार नीलकंठ धाम पहुचे एएसपी कोटद्वार, किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण कूड़ा प्रबंधन में बड़ी सख्ती, एसएसजी महिलाओं को भी मिलेंगे चालान के अधिकार* मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सीएम को सौंपा गणना फॉर्म कप्तान दून के नेतृत्व में ऋषिकेश पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किये खतरनाक अपराधी कप्तान दून के नेतृत्व में ऋषिकेश पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किये खतरनाक अपराधी तुंगनाथ धाम में चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, प्रकृति संरक्षण का दिया जाएगा संदेश* दयारा बुग्याल में लापता बबीता पांडे की तलाश जारी, संयुक्त टीमों ने फिर संभाला मोर्चा*

होली के दिन रेस्टोरेंट में आग लगाने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
होली के दिन रेस्टोरेंट में आग लगाने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

03/17/2025


विकासनगर:होली के दिन रेस्टोरेंट में होली मनाने से रोकने पर हुए विवादके आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता राहुल पुत्र सुरेश कुमार निवासी मेहूवाला विकासनगर जिला देहरादून द्वारा शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि उनका मेहूवाला विकासनगर में आनन्द वाटिका नाम से रेस्टोरेंट है, जहां होली के दिन कुछ लोगो की रेस्टोरेंट में पार्टी के दौरान नौक-झौंक हो गई, जिस पर रेस्टोरेंट मालिक द्वारा पुलिस को सूचना दी , सूचना प्राप्त होने पर पुलिस  द्वारा मौके पर पंहुचकर दोनों पक्षों को समझा कर रेस्टोरेंट खाली कराया गया तथा रेस्टोंरेंट पर ताला लगवाकर बन्द करा दिया गया था। करीब 20 मिनट पश्चात एक पक्ष के करीब 20-25 लोगों रेस्टोरेंट पर आये व रेस्टोरेंट में तोडफोड व आगजनी की घटना को अजांम दिया गया। सूचना प्राप्त होने पर थाना पुलिस एवं फायर सर्विस मौके पर पंहुची, किन्तु रेस्टोरेंट फूस का होने एवं तेज हवा चलने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। उक्त आगजनी की घटना से रेस्टोरेटं में रखे बर्तन, गैस सेलेण्डर तथा एक पुरानी मो0सा0 नष्ट हो गई थी।
उक्त घटना के बाद शिकायतकर्ता द्वारा अभियुक्त 01-सागर व 02- हिमांशु शर्मा के विरुद्ध नामजद तथा अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।

उक्त घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक, विकासनगर द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई।
गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया तथा वादी एवं घटना के प्रत्यक्षदर्शी गवाहो से जानकारियां एकत्रित की गई। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना में नामजद 02 अभियुक्तों सागर, दिनेश सिंह बिष्ट,अंकुश, आयुष उर्फ गोलू,राहुल उर्फ हन्नी का नाम प्रकाश में आया।
जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों के सम्बंध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए जानकारियां एकत्रित की गई
व कल रविवार की देर रात उक्त घटना में शामिल 3 अभियुक्तों 1.सागर (उम्र25)पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम फतेहपुर ग्राण्ट हरबर्टपुर विकासनगर,2. दिनेश सिंह बिष्ट(उम्र22) पुत्र नरसिंह  निवासी ग्राम सीतलाखेत तहसील रानीखेत जिला अल्मोड़ा हाल किरायेदार ग्राम जस्सोवाला, 3.अंकुश कटारिया(उम्र23) पुत्र ओमपाल निवासी जस्सोवाला थाना सहसपुर जनपद देहरादून को ढालीपुर, आर0टी0ओ0 कार्यालय के समीप आसन बैराज की ओर से गिरफ्तार किया गया।
उक्त अभियुक्त होली के दिन अपने अन्य दोस्तों के साथ होली मनाने के लिए पश्चिमी वाला में स्थिति आनन्द वाटिका रेस्टोरेंट में गये थे,  जहां पूर्व से ही कुछ लोग होली मना रहे थे, रेस्ट्ररेंट में अभियुक्तों द्वारा जबरदस्ती होली मनाने का प्रयास करने पर उक्त व्यक्तियों तथा रेस्ट्रोरेंट वालो ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी, पुलिस को आते देख सभी अभियुक्त वंहा से भाग गये थे। 
उक्त रेस्ट्रोरेंट मालिक द्वारा पुलिस को बुलाने व अभियुक्तों को होली न मनाने देने पर उनके द्वारा रेस्ट्रोरेंट मालिक को सबक सिखाने की योजना बनायी और कुछ समय पश्चात अभियुक्त अपने साथियों के साथ रेस्टोरेंट में पहुंचे तथा वहां तोड-फोड करते हुए रेस्ट्रोंरेंट में आग लगा दी। रेस्ट्रोरेंट का फूस का बना होने के कारण पूरे रेस्ट्रोरेंट में आग लग गयी,जिससे पूरा रेस्टोरेंट जल गया व जिसके बाद सभी अभियुक्त मौके से फरार हो गये। उक्त घटना के बाद से ही अभियुक्त पुलिस से बचने के लिये लगातार अपने ठिकाने बदलकर रहे थे।उक्त  घटना में अन्य वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा प्रयास किये जा रहें है। 
Comments
comment
date
latest news
लॉरेंस गैंग का सदस्य बताकर ज्वैलर्स से 1 लाख की फिरौती मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

लॉरेंस गैंग का सदस्य बताकर ज्वैलर्स से 1 लाख की फिरौती मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार