रुद्रपुर-: दूसरे गैंग से रंजिश क्व चलते अपना गैंग बना अपने साथियों संग दूसरे गैंग के व्यक्ति की हत्या की फिराक में सक्रिय एक बदमाश को एसटीएफ़ ने रुद्रपुर पुलिस के साथ जॉइंट आपरेशन में गिरफ्तार किया है। एसटीएफ़ ने अभियुक्त के पास से 3 लोडेड तमंचे व 11 जिंदा कारतूस बरामद किए है।
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ़ द्वारा प्रदेश में सक्रिय गैंग एवं जेलो में बंद कुख्यात अपराधियों व गैंगस्टरों पर लगातार नज़र रखी जा रही है। जिस क्रम में आज गुरुवार को एक अपराधी सन्दीप चौहान पुत्र तेजपाल चौहान निवासी मलिक फार्म, डिबडिबा थाना बिलासपुर जनपद रामपुर उ0प्र0 को 03 लोडेड तमंचों व 11 कारतूस के साथ रुद्रपुर थानान्तर्गत से गिरफ्तार किया है। अजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी की दूसरे गैंग के साथ रंजिश चल रही है,जिसके चलते संदीप चौहान द्वारा अपना एक गैंग बनाकर दूसरे गैंग के व्यक्ति को मारने की फिराक में था। एसटीएफ को वारदात की आशंका के होने का सटीक इनपुट मिला था,जिसपर टीम द्वारा तुरंत एक्शन लेते हुए अभियुक्त संदीप चौहान की घेराबन्दी करके गैंग के सरगना सन्दीप उर्फ सनिया को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के साथी एसटीएफ़ की कार्यवाही होते हुए मौके से फरार हो गए।
अजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी ने बताया कि वह अपने गैंग के साथ कुछ दिनों से दूसरे पक्ष की हत्या करने फिराक में था मौका मिलते ही या आमना-सामना होते ही वह उन पर गोली चलाते। इस प्रकरण में कहां-कहां घटना के तार जुड़े है के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी की जा रही है।