News :
24 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा, दून पुलिस ने आरोपी को दबोचकर बरामद किया चोरी का फोन असलहे संग 2 अभियुक्त गिरफ्तार *डोईवाला में 1.21 किलो अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज* बम स्क्वाड ने बस अड्डे,रेलवे स्टेशन व घाटो पर की चेकिंग थाना छाम के निरीक्षण पर पहुँची कप्तान श्वेता, छात्राओं ने कप्तान से मिलकर जताया गौरा टीम का आभार जमीन बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी करने वाला 1 अभियुक्त गिरफ्तार बैरागीवाला मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार पुलिस के डर के कारण बाइक से रफूचक्कर होने जा रहे 02 नशा तस्करों को पुलिस ने दबोचा पंप हाउस और हॉटमिक्स प्लांट में चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार पिस्टलनुमा लाइटर लगाकर वायरल होने के शौक ने पहुँचाया जेल

25 हज़ार का ईनामी हत्यारा हरिद्वार से गिरफ्तार

  • Share
25 हज़ार का ईनामी हत्यारा हरिद्वार से गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

06/05/2025


हरिद्वार-: थाना मंगलौर के लंढौरा क्षेत्र में दिनदहाड़े एक व्यक्ति को गोली मारकर फरार होने वाले वांछित हत्यारे को एसटीएफ कुमाऊं व मंगलौर पुलिस द्वारा संयुक्त आपरेशन में मंगलौर से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त पर 25 हज़ार का ईनाम है।

एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह ने बताया कि अभियुक्त राहुल उर्फ रुपेश पुत्र शेर सिंह निवासी आमखेड़ी कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर बीती 28 फरवरी को शाम 6 बजे करीब थाना मंगलौर के लंढौरा कस्बे में आपसी विवाद में इकराम निवासी- मातावाला हसनबाग, मंगलौर की गोली मारकर सरेआम बाजार में हत्या कर दी थी और ताजिम नामक युवक गंम्भीर रूप से घायल हो गया था। इस हत्याकांड के बाद में अभियुक्त राहुल मौके से फरार हो गया था। मृतक के जीजा नौसाद द्वारा धारा 103(1), 109(1), 190, 191(3),352 बीएनएस में मुकदमा दर्ज करवाया था।

अभियुक्त के लगातार फरारी काटने के चलते पुलिस कप्तान हरिद्वार द्वारा अभियुक्त पर 25 हजार का ईनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त के ईनामी होने के चलते एसटीएफ़ पर अभियुक्त का केस आया,जिसपर एसटीएफ द्वारा एक टीम गठित कर अभियुक्त के खिलाफ प्राप्त तकनीकी तथा भौतिक सूचनाओं का विश्लेषण करते हुये पिछले 01 सप्ताह में अभियुक्त के खिलाफ छानबीन करते हुए आज गुरुवार तड़के सुबह थाना मंगलौर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए वांछित ईनामी अभियुक्त राहुल उर्फ रुपेश पुत्र को मंगलौर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। 

एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी थाना मंगलौर से हत्या के एक मुकदमे में वांछित चल रहा था।  एसटीएफ की इस कार्यवाही में आरक्षी मोहित वर्मा व सर्विलांस एक्सपर्ट किशन चन्द्र की विशेष भूमिका रही।
Comments
comment
date
latest news
नाबालिक का अपहरण व दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

नाबालिक का अपहरण व दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार