ज्वालापुर-: प्रदेश में अपराध को अंजाम देकर अपनी फरारी काट रहे ईनामी अभियुक्तो की एसटीएफ़ द्वारा तैयार हिट लिस्ट में एसटीएफ़ द्वारा एक के बाद एक ईनामी अभियुक्तो की धरपकड़ की जा रही है।
जिस क्रम में एसटीएफ़ द्वारा हरिद्वार अंतर्गत थाना ज्वालापुर में पंजीकृत एक मु0अ0सं0 671/2023, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में एवं लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त दिनेश कुमार(32) पुत्र ओम प्रकाश, निवासी 36 कुआं के पास, ग्राम जय भगवानपुर, थाना छप्पार, जनपद मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
के विरुद्ध गिरफ्तारी हेतु ज्वालापुर पुलिस द्वारा एनबीडब्ल्यू एवं धारा 84 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही जारी की गई थी। अभियुक्त की गिरफ्तारी पर कप्तान हरिद्वार द्वारा 25,000/- का इनाम घोषित किया गया था।
उत्तराखण्ड एसटीएफ़ की टीम द्वारा मुखबिरी सूत्रों व तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्त की लोकेशन थाना छप्पार क्षेत्र, जनपद मुजफ्फरनगर में चिन्हित की गई। सूचना पर एसटीएफ़ टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त ईनामी अभियुक्त थाना छप्पार क्षेत्र, जनपद मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया।