News :
युवक का हाथ लगने से खंडित हुई कांवड़िये की डाक, पुलिस ने वापिस गंगाजल भरवाकर कांवड़िये को किया रवाना कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने हरिद्वार पहुंचे एडीजी लॉ एंड ऑर्डर 1 सितंबर से प्रदेश में होगा मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन, डीएम ने ली तैयारियों की समीक्षा बैठक बारिश बनी चुनौती, लेकिन नहीं रुका सेवा का संकल्प एसएसपी श्वेता चौबे ने लिया कांवड़ यात्रा का जायजा *सावन में कांवड़ लेकर निकले तेजस्वी सूर्या, सैकड़ों युवाओं के साथ वीरभद्र पहुंचे* एसपी उत्तरकाशी द्वारा किया गया निर्माणाधीन वीडियो कॉन्फ्रेसिंग रुम का निरीक्षण *पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण हादसा: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, नदी किनारे विशेष सतर्कता की अपील 24.74 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार 8 अगस्त को 13 महिलाओं को मिलेगा तिल्लू रौतेली सम्मान

24.74 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

  • Share
24.74 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

08/07/2026


पिथौरागढ़-: पिथौरागढ़ एसओजी द्वारा एक बड़ी कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को 24.74 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

कल गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक एसओजी नीरज भाकुनी के नेतृत्व में एसओजी टीम द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्र में शनि मन्दिर के पास सघन चेकिंग एवं गश्त के दौरान एक कार्यवाही करते हुए एक युवक दीपक जोशी(29) उर्फ दीपू चाउमीन निवासी पाण्डेगांव नियर केदार कालोनी पिथौरागढ़ को 24.74 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त छोटी बिट बनाकर युवाओं को हेरोइन बेच पैसा कमाता था। पुलिस ने युवक से 3400 रुपये नगद भी बरामद किए है। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस द्वारा अभियुक्त से पूछताछ कर उसके द्वारा जहां से नशा लाया गया व जहां बेचने जाना था उक्त के विषय मे जानकारी की जा रही है।
Comments
comment
date
latest news
रानीपोखरी पुलिस ने 02 वारण्टियो को किया गिरफ्तार

रानीपोखरी पुलिस ने 02 वारण्टियो को किया गिरफ्तार