
बनबसा-: ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत बनबसा पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए कल मंगलवार को तीन तस्करों को 24.60 ग्राम स्मैक संग गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तो में एक हिस्ट्रीशीटर है,जिसके खिलाफ कुल 9 आबकारी व एनडीपीएस के मुकदमे दर्ज है।

कल मंगलवार को थाना बनबसा पुलिस द्वारा धनुषपुल चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल संख्या यूके03सी- 3545 पर सवार तीन व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस द्वारा तीनों व्यक्तियों के कब्जे से कुल 24.60 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। पुलिस ने तीनों अभियुक्तो को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से एक मोबाइल फोन एवं 350 रुपये नकद बरामद किए। पुलिस ने अभियुक्तो की मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। अभियुक्तो के पास से बरामद स्मैक की कीमत 7 लाख 38 हजार रुपये है।
थाना बनबसा में तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 8/21/27/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो की पहचान 1-गौरव सक्सेना(24) पुत्र स्व0 अनिल सक्सेना निवासी -वार्ड नं0-05,मीना बाजार थाना बनबसा जनपद चम्पावत , 2- देवेन्द्र सिंह(54) पुत्र दर्शन सिंह निवासी वार्ड नं0-05,मीना बाजार थाना बनबसा जनपद चम्पावत व 3- अनूप सक्सेना उर्फ कल्लू(28)पुत्र स्व0 अनिल सक्सेना निवासी -वार्ड नं0-05,मीना बाजार थाना बनबसा जनपद चम्पावत के रूप में हुई है।

गिरफ्तार अभियुक्त अनूप सक्सेना हहिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ उधमसिंह नगर, चंपावत में कुल 9 एनडीपीएस व आबकारी के मुकदमे दर्ज है। वहीँ गौरव सक्सेना के खिलाफ 2 मुकदमे दर्ज है ।
