
देहरादून-: आगामी 2027 के मार्च में उत्तराखंड की सत्ता अगली बार किसके हाथो होगी उसका फैसला जनता कर देगी किन्तु उससे पहले कांग्रेस से लेकर भाजपा प्रदेश की जनता को रिझाने व अपनी पकड़ मजबूत करने को नए नए प्रयास कर रहे है। लगातार 2 बार से उत्तराखंड की सत्तारूढ़ पार्टी की उपाधि आए दूर रहने वाली कांग्रेस पार्टी द्वारा 2027 का लक्ष्य रखते हुए चुनावी रणनीति तैयार की जा रही है। जिस क्रम में आज रविवार को उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा की अध्यक्षता में देहरादून स्थित उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) मुख्यालय में आगामी 2027 विधानसभा चुनावों की रणनीति को लेकर संगठन के वरिष्ठ पधाधिकारियों की अहम बैठक आयोजित हुई।
इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता बैठक में शामिल हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैठक में पांच दिवसीय गढ़वाल-कुमाऊं दौरे के फीडबैक, संगठन को मजबूत करने, 15 दिसंबर से पहले राष्ट्रीय नेताओं की प्रस्तावित 9 रैलियों व बड़े कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने तथा चुनावी तैयारियों पर चर्चा की गई।
बैठक में कुमारी शैलजा ने कहा कि उत्तराखंड के युवा व महिलाएं बदलाव की इच्छा रखते है। उन्होंने पार्टी के हर एक सदस्य को इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने को जमीनी स्तर पर काम करने को कहा। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कांग्रेसियों को एकजुट होने का आवाहन किया है।


