News :
20 से 22 नवंबर को उत्तराखंड में होंगे मोहन भागवत देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ा आकर्षण, सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण प्रेमनगर में मिले युवती के शव मामले में पुलिस को मिला सुराग, सीसीटीवी में घटनास्थल के पास दिखी एक कार प्रेमनगर क्षेत्र में कूड़े के ढेर पर मिला महिला का शव, हत्या की आशंका दून पुलिस ने छात्रों को बताए यातायात के नियम, हेलमेट पहनने की करी अपील देहरादून में नवनियुक्त सीडीओ दीपक सैनी ने संभाला कार्यभार देहरादून में स्कूली वाहनों की जांच में खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल पीआरडी जवानों ने भरी हुंकार, सरकार से 365 दिन रोजगार देने की मांग चारधाम परियोजना और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट की मुख्य सचिव ने की समीक्षा यूकेएसएसएससी ने निकाली 1694 वर्दीधारियों सिपाही के पद पर भर्ती

20 से 22 नवंबर को उत्तराखंड में होंगे मोहन भागवत

  • Share
20 से 22 नवंबर को उत्तराखंड में होंगे मोहन भागवत

shikhrokiawaaz.com

11/19/2026



देहरादून:- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत इस बार अपने 3 दिवसीय प्रवास में उत्तराखंड आएंगे, जहां वह संघ की अलग अलग बैठकों व संवाद में हिस्सा लेंगे। कल शुक्रवार 20 को मोहन भागवत उत्तराखंड आएंगे और 22 नवंबर तक उत्तराखंड में रहेंगे।

 संघ के प्रांत कार्यवाहक दिनेश समवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रवास में सरसंघचालक मोहन भागवत की क्षेत्र एवं प्रांत के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ हरिद्वार के रुड़की में 20 से 22 नवंबर 2026 तक बैठकें एवं संवाद होंगे। इन बैठकों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत पूरे वर्ष संचालित कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही समसामयिक राष्ट्रीय एवं सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श होगा।

प्रवास के दौरान समाज जीवन में सकारात्मक परिवर्तन के उद्देश्य से संघ द्वारा संचालित पंच परिवर्तन के विषयों -सामाजिक समरसता, पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, स्व का बोध (स्वदेशी) और नागरिक कर्तव्य सहित देश भर में नशामुक्ति जैसे सामाजिक बुराई का अंत करने के जागरूकता अभियानों पर भी चर्चा होगी। इन विषयों को लेकर संघ के कार्यकर्ता समाज के विभिन्न वर्गों के साथ मिलकर किस प्रकार प्रभावी भूमिका निभाएं और इन प्रयासों को व्यापक सामाजिक सहभागिता के साथ आगे बढ़ाएं, इस पर भी संवाद होगा।

अपने उत्तराखंड प्रवास के दौरान मोहन भागवत हरिद्वार स्थित गायत्री तीर्थ शांतिकुंज के शताब्दी समारोह में सरसंघचालक में भी सहभागिता निभाएंगे। इस अवसर पर डॉ. भागवत गायत्री परिवार शान्ति कुंज के शताब्दी आयोजन में भी सम्मिलित होंगे।

संघ के प्रांत कार्यवाहक दिनेश ने कहा कि गायत्री परिवार ने अध्यात्म, संस्कार, शिक्षा, सामाजिक जागरण, नशामुक्ति एवं समाज सुधार सहित अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है। समाज जीवन में उसकी व्यापक प्रतिष्ठा और रचनात्मक भूमिका को देखते हुए इस आयोजन में सरसंघचालक की सहभागिता विशेष महत्व रखती है।
Comments
comment
date
latest news
कांवड़ यात्रा को पुलिस प्रशासन ने शुरू की तैयारी,एडीजी ने दिए पिछली कांवड़ यात्रा के लूप होल्स को सुधारने के निर्देश*

कांवड़ यात्रा को पुलिस प्रशासन ने शुरू की तैयारी,एडीजी ने दिए पिछली कांवड़ यात्रा के लूप होल्स को सुधारने के निर्देश*